शास्त्रों और पुराणों में दिन और रात के लिए अलग-अलग काम बताए गए हैं। इनमें यह भी निर्देश दिया गया है कि कौन सा काम कब करना चाहिए। यह सारे नियम इस तरह से बनाए गए हैं जो किसी न किसी तरह मनुष्य के लिए लाभप्रद हैं। इनमें यह भी हिदायत दी गई कि कुछ ऐसे काम हैं जो रात के समय बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। यहां हम ऐसे 5 कामों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें पुराणों में रात के समय करने की मनाही की गई है।
विज्ञापन
यह 5 काम ऐसे हैं जिन्हें रात के समय नहीं करना चाहिए
2 of 6
रात में लड़कियों के लिए बालों को खुला रखना भी शास्त्रों के अनुसार प्रतिकूल प्रभाव देने वाला होता है। माना जाता है कि खुले बाल होने पर नकारात्मका उर्जा आसानी से इन पर प्रभाव बना लेती हैं। इसलिए सोने से पहले बालों को बांध लेना चाहिए।
विज्ञापन
यह 5 काम ऐसे हैं जिन्हें रात के समय नहीं करना चाहिए
3 of 6
चौराहा यानी जिस स्थान पर चारों ओर से आकर सड़कें आकर मिलती हो उस स्थान पर भी रात के समय नहीं जाना चाहिए। चौराहा संधि स्थल माना जाता है। इसलिए यहां नकारात्मक उर्जा के प्रभाव बना रहता है, खासतौर पर रात में यह प्रभाव बढ़ जाता है। आपने देखा भी होगा कि कुछ लोग शाम में या रात में चौराहे पर आकर टोने-टोटके करते हैं। इसलिए यहां पर देर रात टहलना खतरनाक हो सकता है।
यह 5 काम ऐसे हैं जिन्हें रात के समय नहीं करना चाहिए
4 of 6
रात के समय पुरुषों को किसी पराई स्त्री से और स्त्री को किसी पराए स्त्री के साथ अकेले नहीं मिलना चाहिए। इसके अलावा बुरी संगति में रहने वाले लोगों से भी संपर्क में नहीं रहना चाहिए। क्योंकि इन दोनों ही स्थितियों में आपकी बदनामी और आपको नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन
यह 5 काम ऐसे हैं जिन्हें रात के समय नहीं करना चाहिए
5 of 6
विष्णु पुराण में बताया गया है कि रात के समय भूलकर भी श्मशान के आस-पास नहीं जाना चाहिए। इसका कारण यह है कि श्मशान भूमि के आस-पास नकारात्मक उर्जा अधिक सक्रिय रहती है। नकारात्मक उर्जा के प्रभाव से आप प्रभावित हो सकते हैं और आपको नुकसान भी हो सकता है।
यह 5 काम ऐसे हैं जिन्हें रात के समय नहीं करना चाहिए
6 of 6
बहुत से लोग रात को सोने से पहले इत्र या डियो लगाते हैं। जबकि शास्त्रों के अनुसारा रात में इत्र लगाने से नकारात्मक शक्तियां आपकी ओर आकर्षित होती है। इसलिए कहा जाता है कि रात में हाथ पांव और चेहरा धोकर ईश्वर का ध्यान करते हुए सोना चाहिए।