फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रि पर देवी के प्रिय फूल, जानिए किस देवी- देवता को कौन सा फूल चढ़ाना होता है शुभ

Sun, 18 Oct 2020 01:10 PM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन, वास्तुविद
विज्ञापन
1 of 12
navratri 2020: कोई भी धार्मिक अनुष्ठान, पूजन ,आरती आदि शुभ कार्य बिना पुष्पों के अधूरे ही माने जाते हैं।
कोई भी धार्मिक अनुष्ठान, पूजन ,आरती आदि शुभ कार्य बिना पुष्पों के अधूरे ही माने जाते हैं। शास्त्र कहते हैं कि देवता का मस्तक सदैव पुष्प से सुशोभित रहना चाहिए। वैसे तो किसी भी देवता को कोई भी पुष्प चढ़ाया जा सकता है लेकिन मान्यताओं के आधार पर कुछ फूल देवताओं को विशेष प्रिय होते हैं एवं कुछ फूल चढ़ाना वर्जित माना गया है। देवताओं को उनकी पसंद के पुष्प अर्पित करने से वे प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं।
विज्ञापन

2 of 12
श्रीगणेशजी- शास्त्रों का मानना है कि गणेशजी को तुलसीदल को छोड़कर सभी प्रकार के फूल चढाएं जा सकते हैं। गणेश जी को दूर्वा अत्यंत प्रिय है। दूर्वा के ऊपरी हिस्से पर तीन या पांच पत्तियां हों तो बहुत ही अच्छा माना जाता है।
 
विज्ञापन

3 of 12
सत्य के शिव
भगवान शंकर- भगवान शिव को धतूरे के फूल, हरसिंगार, नागकेसर के सफेद पुष्प, कनेर, कुसुम, आक, कुश आदि के फूल चढ़ाने का विधान है। भगवान शिव को केवड़े का पुष्प चढ़ाना शास्त्र सम्मत नहीं है।

4 of 12
lord vishnu
भगवान विष्णु- श्री हरि को कमल, मौलसिरी, जूही, कदम्ब, केवड़ा, चमेली, अशोक, मालती, वासंती, चंपा, वैजयंती के पुष्प अति प्रिय हैं। विष्णु भगवान तुलसी दल चढ़ाने से अति शीघ्र प्रसन्न होते हैं। कार्तिक मास में भगवान नारायण की केतकी के फूलों से पूजा करने का बहुत महत्व है। लेकिन विष्णु जी पर आक, धतूरा नहीं चढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 12
surya puja
सूर्य नारायण- इनकी उपासना कुटज के पुष्पों से की जाती है। इसके अलावा कनेर, कमल, चंपा, पलाश, आक, अशोक आदि के पुष्प भी इन्हें प्रिय हैं।
विज्ञापन

6 of 12
भगवान कृष्ण की प्रतिमा - फोटो : पिक्साबे
भगवान श्रीकृष्ण- महाभारत में अपने प्रिय पुष्पों के बारे में बताते हुए युधिष्ठिर से श्रीकृष्ण कहते हैं  मुझे कुमुद, करवरी, चणक, मालती, पलाश व वनमाला के फूल प्रिय हैं।
विज्ञापन

7 of 12
मां दुर्गा- शंकर भगवान को चढ़ने वाले सभी पुष्प मां भगवती को भी प्रिय हैं। इसके अलावा बेला, सफेद कमल, पलाश, गुलाब, चंपा के फूल चढ़ाने से भी देवी प्रसन्न होती हैं।

8 of 12
goddess laxmi
लक्ष्मीजी- मां लक्ष्मी का सबसे अधिक प्रिय पुष्प लाल एवं श्वेत कमल है। उन्हें पीला फूल चढ़ाकर भी प्रसन्न किया जा सकता है। इन्हें लाल गुलाब का फूल भी काफी प्रिय है।

9 of 12
hanuman ji - फोटो : instagram
हनुमान जी- हनुमानजी की पूजा में लाल पुष्प अर्पित करना विशेष फलदाई हैं। इसलिए इन पर लाल गुलाब, लाल गेंदा, गुड़हल व अनार आदि पुष्प चढ़ाए जाते हैं।

10 of 12
मां काली- मां काली की पूजा में लाल रंग के पुष्प चढ़ाए जा सकते हैं। गुड़हल का पुष्प इनको बहुत प्रिय हैं और मान्यता है कि इनको 108 लाल गुड़हल के फूल या माला अर्पित करने से मनोकामना शीघ्र पूर्ण होती है।

11 of 12
मां सरस्वती की प्रतिमा
मां सरस्वती- विद्या की देवी मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए सफेद या पीले रंग का फूल चढ़ाए जाते हैं। सफेद गुलाब, सफेद कनेर या फिर पीले गेंदे के फूल से भी मां सरस्वती बहुत प्रसन्न होती हैं।
 
विज्ञापन

12 of 12
shanidev
शनि देव- शनि देव को प्रसन्न करने के लिए नीले लाजवन्ती के फूल चढ़ाने चाहिए। इसके अतिरिक्त कोई भी नीले या गहरे रंग के फूल चढ़ाने से शनि देव शीघ्र ही प्रसन्न होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें