कुंभ राशि में चतुर्ग्रही योग
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस दिन ग्रहों का भी विशेष संयोग होगा। अमावस्या तिथि पर कुंभ राशि में चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा। इस दिन सूर्य, बुध, चंद्र और शुक्र ग्रह कुंभ राशि में स्थित होंगे। कुंभ शनि देव की राशि है। शनिवार के दिन पड़ने के कारण इसे शनि अमावस्या या शनैश्चरी अमावस्या भी कहते हैं।