फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार के दिन इन 4 चीजों में से 1 भी खा ली तो शनिदेव रहेंगे प्रसन्न, तीसरी चीज तो जरूर करें सेवन

Fri, 26 Jul 2024 03:09 PM IST
शिखर बरनवाल धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

इस लेख में चार ऐसी चीजें बताएंगे जिनमें से आप अगर एक भी शनिवार के दिन खाना शुरु कर दिए तो आपको उसका लाभ मिलता दिखेगा। तो चलिए इस लेख में जानते हैं कि किन-किन चीजों को शनिवार के दिन खाना शुभ होता है।
विज्ञापन
1 of 5
शनिवार को नहीं खाते हैं ये 4 चीजें - फोटो : Amar Ujala
शनिवार शनि महाराज के प्रभाव वाला दिन होता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि महाराज को समर्पित है। लोक मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है कि शनिवार के दिन शनि से संबंधित वस्तुओं के सेवन से शनि का सकारात्मक प्रभाव जीवन में पड़ता है और शनि देव अपनी विशेष कृपा बरसाते हैं। इस लेख में चार ऐसी चीजें बताएंगे जिनमें से आप अगर एक भी शनिवार के दिन खाना शुरु कर दिए तो आपको उसका लाभ मिलता दिखेगा। इस दिन शनि देव की पूजा करने से और कुछ विशेष उपाय करने से शनि देव की कृपा बनी रहती है, साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। तो चलिए इस लेख में जानते हैं कि किन-किन चीजों को शनिवार के दिन खाना शुभ होता है।
विज्ञापन

2 of 5
शनिवार - फोटो : iStock
उड़द दाल की खिचड़ी
शनिवार के दिन उड़द दाल की खिचड़ी का सेवन करना बेहद शुभ माना जाता है। उड़द दाल शनिदेव को प्रिय है और इसे खाने से कुंडली में चल रहे कष्ट ग्रह दूर होते हैं, साथ ही तमाम तरह के दोषों से मुक्ति मिलती है।

 
विज्ञापन

3 of 5
शनिवार - फोटो : freepik
काला तिल
शनिदेव की पूजा में काला तिल सबसे महत्वपूर्ण पूजा सामग्रियों में से एक है। काला तिल भी शनि देव को अर्पित करने से जातक पर उनकी कृपा बनी रहती है। साथ ही शनिवार के दिन काले तिल से बने चीजों का सेवन करने से शनिदेव की कृपा बनी रहती है। शनिवार के दिन काले तिल का सेवन करने से शनिदेव प्रसन्न रहते हैं और जीवन में आ रही सभी समस्याओं का समाधान होता है। 

गुलाब जामुन
मीठे में गुलाब जामुन का सेवन करना शनिवार के दिन बहुत शुभ माना जाता है। गुलाब जामुन शनि देव को प्रिय है और इसे खाने से जीवन में मिठास आती है।

 

4 of 5
शनिवार - फोटो : iStock
सरसों से बनी चीजें
सरसों के तेल से बनी हुई चीजें जैसे कि सरसों का साग, सरसों की सब्जी आदि का सेवन करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। सरसों का तेल शनि देव को प्रिय है और इसे खाने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शनिवार - फोटो : iStock
क्यों खानी चाहिए ये चीजें?
शास्त्रों के अनुसार, ये सभी चीजें शनि देव को प्रिय हैं और इनका सेवन करने से कुंडली में चल रहे ग्रहों और दोषों से मुक्ति मिलती है। साथ ही इन सभी चीजों में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं। इसके अलावा मनोवैज्ञानिक दृष्टि से देखा जाए तो जब हम किसी विशेष दिन कुछ खास चीजों का सेवन करते हैं तो हमारा मन प्रसन्न रहता है और हम सकारात्मक ऊर्जा से भर जाते हैं।

कैसे करें सेवन?
इन चीजों को शनिवार के दिन सुबह, दोपहर या शाम किसी भी पहर में अपने भोजन में शामिल किया जा सकता है। साथ ही इस बात आप खास ध्यान रखें कि इन चीजों को मध्यम मात्रा में ही खाना चाहिए। अगर आपको इनमें से किसी चीज से एलर्जी है तो उसका सेवन करने से बचें। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इन चीजों को खाते समय मन में शनि देव के प्रति श्रद्धा और भक्ति होनी चाहिए।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें