Eid-ul-Fitr 2024 Date: इस समय रमजान का पाक महीना चल रहा है। रमजान इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना होता है। इसे माह-ए-रमजान भी कहा जाता है। मुस्लिम समुदाय के लोग रमजान के महीने में रोजा रखते हैं। रोजा के दौरान लोग सहरी करने के लिए सुबह सूर्योदय से पहले उठते हैं और शाम को इफ्तार साथ अपना उपवास तोड़ते हैं। यानी इस पूरे महीने में मुसलमान लोग सूरज निकलने से लेकर डूबने तक कुछ भी नहीं खाते पीते हैं। साथ में महीने भर इबादत करते हैं और अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं। एक महीने तक रोजा रखने के बाद ईद-उल-फितर यानी ईद मनाई जाती है। पूरे महीने भर रोजा रखने के बाद ईद के इंतजार की खुशी अलग ही होती है। हालांकि ईद मनाने की तारीख चांद दिखने के हिसाब से ही मुकम्मल की जाती है। जिस दिन चांद दिखता है, उस दिन को चांद मुबारक कहा जाता है और ईद मनाई जाती है। सऊदी अरब में सबसे पहले ईद की तारीख का एलान किया जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं इस साल भारत में ईद कब मनाई जाएगी...