फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid ul Fitr 2020 date in India: चांद के दीदार के बाद इस दिन मनाई जाएगी भारत में ईद

Wed, 20 May 2020 12:23 PM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ईद उल फितर 2020
Eid ul Fitr 2020 Date: रमजान का पाक महीना अपने अंतिम चरणों में है। रमजान के बाद ही ईद-उल-फितर का त्योहार आता है, जो इस्लाम धर्म का एक पावन पर्व है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमजान के बाद 10वें शव्वाल की पहली तारीख को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाता है। ईद कब मनायी जाएगी यह चांद के दीदार से तय होती है।
विज्ञापन

2 of 6
ईद-उल-फितर - फोटो : ANI
कब है ईद-उल-फितर?
ईद का त्योहार चांद को देखकर निश्चित होगा। ऐसी संभावना है कि चांद के दीदार के बाद ईद-उल-फितर पर्व 25 मई को मनाया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
ईद - फोटो : अमर उजाला
ऐसे मनाया जाता है ये पर्व
ईद-उल-फितर को मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है। इसमें मीठे पकवान (खासतौर पर सेंवईं) बनते हैं। लोग आपस में गले मिलकर अपने गिले-शिकवों को दूर करते हैं। घर आए मेहमानों की विदाई कुछ उपहार देकर की जाती है। इस्लामिक धर्म का यह त्योहार भाईचारे का संदेश देता है। ईद उल फितर के दिन लोग सुबह नए कपड़े पहनकर नमाज अदा करते हुए अमन और चैन की दुआ मांगते हैं। 

 
 

4 of 6
ईद - फोटो : अमर उजाला
ईद उल फितर के मौके पर लोग खुदा का शुक्रिया इसलिए करते हैं क्योंकि अल्लाह उन्हें महीने भर उपवास पर रहने की ताकत देते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि रमजान के पवित्र महीने में दान करने से उसका फल दोगुना मिलता है। ऐसे में लोग गरीब और जरूरतमंदों के लिए कुछ रकम दान कर देते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
ईद - फोटो : amar ujala
रमजान महीने में रोजा रखने का मतलब होता है कि लोगों को भूख प्यास का एहसास हो सके। इस दिन कई तरह के पकवान घर में बनाएं जाते हैं। इस दिन मीठी सेवइयां घर पर आए मेहमानों को खिलाया जाता है। हालांकि इस साल पूरी दुनिया कोरोना वायरस की चपेट मे है। लिहाजा इस त्योहार की रौनक इस साल फीकी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ईद उल फितर की नमाज अदा की - फोटो : अमर उजाला
ईद-उल-फितर का इतिहास
इस्लाम की तारीख के मुताबिक ईद उल फितर की शुरुआत जंग-ए-बद्र के बाद हुई थी। दरअसल इस जंग में मुसलमानों की फतह हुई थी जिसका नेतृत्व स्वयं पैगंबर मुहम्मद साहब ने किया था। युद्ध फतह के बाद लोगों ने ईद मनाकर अपनी खुशी जाहिर की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें