Dussehra Puja Muhurat 2026: विजयादशमी यानी दशहरा का पर्व 20 अक्तूबर 2026, मंगलवार को मनाया जाएगा। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था और मां दुर्गा ने महिषासुर का संहार किया था। दशहरे पर भगवान श्रीराम और मां दुर्गा की पूजा के साथ शस्त्र पूजन, मां अपराजिता की आराधना और शमी वृक्ष की पूजा का भी विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन कई जगहों पर शमी के पत्तों को सोने का प्रतीक मानकर एक-दूसरे को बांटने की परंपरा है। मान्यता है कि विजयादशमी पर शुभ मुहूर्त में पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता की कामना की जाती है। हालांकि, पूजा के मुहूर्त में शहर के अनुसार अंतर हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं दशहरा 2026 पर विजय मुहूर्त कब रहेगा और दिल्ली, मुंबई समेत प्रमुख शहरों में पूजा के लिए कौन-सा समय शुभ माना गया है।