फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dussehra 2022 Upay: जीवन में तरक्की और खुशहाली के लिए दशहरे के दिन करें ये चमत्कारी उपाय

Wed, 05 Oct 2022 07:40 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
जीवन में तरक्की और खुशहाली के लिए दशहरे के दिन करें ये चमत्कारी उपाय - फोटो : iStock
Dussehra 2022 Upay: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल अश्विन माह में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा का पर्व मनाया जाता है। कहा जाता है कि त्रेतायुग में इसी दिन अयोध्या के राजा प्रभु श्री राम ने लंकापति रावण का वध किया था और माता सीता को उसके चंगुल से आजाद किया था। तभी से ये पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। इस साल दशहरा का ये पर्व 05 अक्टूबर को मनाया जाएगा। पूरे भारत में दशहरा का पर्व बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। साथ ही इसी मां दुर्गा ने महिषासुर नाम के राक्षस का वध कर सृष्टि को बचाया था। इसके अलावा ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें दशहरे के दिन करने से व्यक्ति के जीवन से सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। तो चलिए जानते हैं विजयदशमी पर्व के दिन किए जाने वाले इन उपायों के बारे में.... 
विज्ञापन

2 of 6
जीवन में तरक्की और खुशहाली के लिए दशहरे के दिन करें ये चमत्कारी उपाय - फोटो : istock
दशहरे के दिन करें ये उपाय
यदि नौकरी व्यापार में किसी तरह की परेशानी आ रही है तो उसे दूर करने के लिए दशहरे के दिन 'ॐ विजयायै नम:' मंत्र का जाप करें। इसके बाद मां दुर्गा की पूजी कर उन्हें 10 फल अर्पित करें। फिर इन फलों को गरीबों में बांट दें। इससे सभी दुख दर्द दूर हो जाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
जीवन में तरक्की और खुशहाली के लिए दशहरे के दिन करें ये चमत्कारी उपाय - फोटो : iStock
ज्योतिष के अनुसार, दशहरे के दिन शाम के समय मां लक्ष्मी का ध्यान करते हुए मंदिर में झाड़ू दान करें। ऐसा करने से घर में धन और समृद्धि की वृद्धि होती है। 

4 of 6
जीवन में तरक्की और खुशहाली के लिए दशहरे के दिन करें ये चमत्कारी उपाय - फोटो : iStock
इसके अलावा दशहरे के दिन शमी के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। यदि आप कानून संबंधी मामलों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो ये उपाय बहुत उत्तम माना जाता है। साथ ही दशहरा के दिन सुंदरकांड का पाठ करने से हर तरह के संकटों से छुटकारा मिलता है। 
विज्ञापन

5 of 6
जीवन में तरक्की और खुशहाली के लिए दशहरे के दिन करें ये चमत्कारी उपाय - फोटो : अमर उजाला
यदि आप शत्रुओं पर विजय प्राप्ति करना चाहते हैं, तो दशहरा के दिन नीलकंठ पक्षी के दर्शन जरूर करें। इस दिन नीलकंठ पक्षी के दर्शन करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से मार्ग में आ रही सारी बाधाएं दूर होती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जीवन में तरक्की और खुशहाली के लिए दशहरे के दिन करें ये चमत्कारी उपाय - फोटो : istock
दशहरे के दिन पीले वस्त्र में एक नारियल लपेटकर एक जोड़ा जनेऊ को मिठाई के साथ किसी मंदिर में दान कर दें। ज्योतिष के अनुसार, इस उपाय को करने से कारोबार में हो रहे घाटे को रोका जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें