फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dussehra 2022: दशहरा के दिन इन तीन चीजों का करें गुप्त दान, घर में बनी रहेंगी खुशियां और अपार धन

Mon, 03 Oct 2022 01:14 PM IST
शशि सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
दशहरा 2022 - फोटो : istock
दशहरा को सनातन धर्म में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। अधर्म पर धर्म की जीत के उपलक्ष्य में हर वर्ष अश्विन मास में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा का त्योहार मनाते है। इस बार दशहरा या विजयादशमी 05 अक्टूबर 2022 को पड़ रही है। इस दिन रावण दहन के साथ ही अस्त्र, वाहन पूजन और मां दुर्गा प्रभु राम, गणपति देव के पूजन की भी परंपरा है। इसके अलावा विजयदशमी को विजया तिथि कहा गया है। मान्यता है कि यह दिन मां लक्ष्मी प्रसन्न को करने के लिए बेहद शुभ होता है। दशहरा के दिन तीन चीजों के दान का बहुत महत्व माना गया है। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती हैं और घर में किसी प्रकार से धन दौलत की कमी नहीं रहती है।
विज्ञापन

2 of 4
दशहरा 2022 - फोटो : istock
दशहरा के दिन गुप्त दान का महत्व
दशहरा के दिन को न सिर्फ अधर्म पर धर्म की विजय का दिन माना गया है बल्कि इसे सुख-समृद्धि लाने वाली तिथि भी माना जाता है। इसलिए इस दिन गुप्त दान का बेहद महत्व माना गया है। धार्मिक मान्यताएं कहती हैं कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी जातक पर अपनी कृपा बनाए रखती हैं।
विज्ञापन

3 of 4
दशहरा 2022 - फोटो : istock
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए इन तीन चीजों करें दान
  • दशहरा के दिन किसी धार्मिक स्थान पर जाकर नई झाड़ू का दान करना चाहिए।
  • दशहरा के दिन अन्न के साथ वस्त्रों का दान भी करना चाहिए।
  • इसके बाद मां लक्ष्मी से अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना करें।
विज्ञापन

4 of 4
दशहरा 2022 - फोटो : istock
इस दिन है दशहरा
इस साल दशमी तिथि 04 अक्टूबर को दोपहर दोपहर को 2 बजकर बीस मिनट पर आरंभ हो रही है और  05 अक्टूबर 2022, दोपहर 12 बजे समाप्त होगी। ऐसे में उदया तिथि 05 अक्टूबर को मान्य रहेगी। अब जबकि सनातन धर्म में कोई भी व्रत त्योहार उदया तिथि को मनाने का प्रावधान है। ऐसे में इस बार दशहरा का त्योहार 05 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें