कोटा: 25 दिनों तक मनाया जाता है उत्सव
दशहरा का आयोजन राजस्थान के कोटा शहर में लगातार 25 दिनों तक किया जाता है। महाराव भीमसिंह द्वितीय ने इस मेले की शुरुआत 125 वर्ष पूर्व में की थी और तबसे यह परंपरा आज तक निभाई जा रही है। इस दिन यहां पर रावण, मेघनाद और कुंभकरण का पुतला दहन किया जाता है। साथ ही यहां पर भजन कीर्तन के साथ ही कई प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाता है, इसलिए यह मेला देश के प्रसिद्ध मेलों में से एक है।