फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरने से पहले अधूरे रह गए रावण के ये 7 काम, पूरे हो जाते तो धरती पर ही होता स्वर्ग

Tue, 16 Oct 2018 03:02 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
दशहरा का त्योहार लोग अधर्म पर धर्म की जीत के रूप में मनाते हैं। 19 अक्टूबर को विजयादशमी है। धर्म ग्रंथों के अनुसार इसी दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था। देवताओं को भी पराजित करने वाला रावण महापंडित और महाज्ञानी था। लेकिन रावण की सबसे बड़ी कमजोरी यह थी कि वह अपने बल और ज्ञान के अहंकार में खुद को ही भगवान मान बैठा था और ईश्वर के बनाए नियमों में बदलाव करना चाहता था। अगर रावण कुछ साल और जीवित रहता तो अपने 7 अधूरे काम को पूरा कर लेता और फिर दुनिया कुछ और होती है। आइए जानते हैं रावण के वह सात अधूरे काम क्या हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
ravan
रावण का सबसे पहला सपना था स्वर्ग में सीढ़ी बनाना। रावण चाहता था कि हर व्यक्ति स्वर्ग जाए इसलिए वह धरती से लेकर स्वर्ग तक सीढ़ियां बनाने का काम शुरू कर चुका था। लेकिन जब तक यह सीढ़ी बनकर तैयार होती रावण भगवान राम के हाथों में मारा गया।
विज्ञापन

3 of 8
ravan - फोटो : ravan
रावण की दूसरा सपना था समुद्र के पानी को मीठा करना। रावण को पता था कि पृथ्वी पर पीने का पानी कम है। अगर समुद्र का पानी मीठा हो जाए तो पीने के पानी की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी।

4 of 8
रावण का तीसरा अधूरा काम सोने में सुगंध भरना था। इसकी वजह यह थी कि रावण सोने का शौकीन था इसलिए उसने अपनी पूरी नगरी सोने की बनाई थी। रावण चाहता था कि सोने में सुगंध आ जाए ताकि उसे कहीं भी सुगंध से जान लिया जाए इससे सोने की तलाश आसान हो जाएगी।
विज्ञापन

5 of 8
रावण
रावण स्वयं काला था इसलिए वह रंगभेद को खत्म करना चाहता था। रावण चाहता था कि सभी लोग गोरे दिखें ताकि कोई किसी को उनके सांवले रंग को लेकर मजाक न करे।
विज्ञापन

6 of 8
ravan - फोटो : ravan
खून का रंग लाल होता है जिसे रावण सफेद करना चाहता था ताकि उसके द्वारा किए जाने वाली हत्या का पता किसी को न चले।
विज्ञापन

7 of 8
रावण - फोटो : amar ujala
रावण अगर कुछ दिन और जीवित रहता तो मदिरा को गंधहीन बना देता। रावण की चौथी इच्छा थी कि मदिरा में कोई गंध नहीं हो जिससे सभी लोग मदिरापान का आनंद ले सकें।
विज्ञापन

8 of 8
रावण
रावण चाहता था कि संसार भगवान की पूजा बंद कर दे और उसकी पूजा करे लेकिन रावण का यह सपना उसके साथ ही टूट गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें