नवरात्रि के नौ दिन देवी मां को समर्पित होते हैं। इन नौ दिनों में देवी के अलग-अलग रूपों की उपासना करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। नौ दिनों में देवी पूजा से बड़ी से बड़ी परेशानियों आसानी से दूर हो जाती है। माता को प्रसन्न करने के लिए नौ दिनों में दुर्गा सप्तशती के मंत्रों का जप करना शुभ होता है। अलग-अलग परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए दुर्गा सप्तशती के मंत्रों का जप करना चाहिए। लेकिन मंत्र के जप करते समय इसकी पवित्रता का जरूर ध्यान देना चाहिए।