फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maa Lakshmi: रोजाना ये 5 काम करने से मां लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न, जीवन में नहीं होती है सुख-समृद्धि की कमी

Wed, 02 Apr 2025 10:38 AM IST
दीक्षा पाठक धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मां लक्ष्मी की पूजा करने की भी विशेष विधि होती है। अगर इस विधि से नियमित रूप से उनकी आराधना की जाए तो  मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। आइए जानते हैं कि वह कौन से कार्य हैं।
विज्ञापन
1 of 6
इन कामों से मां लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न - फोटो : freepik.com
घर में जब भी कोई पूजा होती है, तो उसमें मां लक्ष्मी की जरूर आराधना की जाती है। यह भी कहा जाता है कि जो व्यक्ति नियमित रूप से मां लक्ष्मी की आराधना करता है, उसपर देवी अपनी कृपा बरसाती हैं और उसे कभी भी धन धान्य की कमी नहीं होती है। हालांकि, मां लक्ष्मी की पूजा करने की भी विशेष विधि होती है। अगर इस विधि से नियमित रूप से उनकी आराधना की जाए तो  मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। आइए जानते हैं कि वह कौन से कार्य हैं।
विज्ञापन

2 of 6
मां लक्ष्मी के नाराज होने 4 संकेत - फोटो : अमर उजाला
1. घर और मंदिर की साफ सफाई का जरूर रखें ध्यान
मां लक्ष्मी को साफ-सफाई बेहद प्रिय है। कहते हैं कि जिस घर में साफ सफाई होती है, वहां लक्ष्मी जी का वास होता है और जहां गंदगी होती है, वहां दरिद्रता निवास करती है। इसलिए अपने घर में रोजाना झाड़ू लगाएं और घर को व्यवस्थित रखें। यही नहीं, सुबह के अलावा शाम के समय घर को गंदा न छोड़ें। एक साफ घर सुख-समृद्धि का द्वार खोलता है।
विज्ञापन

3 of 6
इन कामों से मां लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न - फोटो : freepik.com
2. रोजाना दीया जलाएं
रोजाना सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए और घर के मंदिर में घी या तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए। देवी लक्ष्मी के सामने दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही, तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें, क्योंकि तुलसी माता को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। ऐसे में आप पर जरूर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बरसेगा।

4 of 6
इन कामों से मां लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न - फोटो : freepik.com
3. दान-पुण्य जरूर करें
जो व्यक्ति सही से पैसे-रुपयों का इस्तेमाल करता है, वह सच्चे अर्थों में माता लक्ष्मी का प्रिय होता है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि  जरूरतमंदों को भोजन कराना, कपड़े दान करना काफी शुभ माना जाता है। दान करने से न केवल पुण्य की प्राप्ति होती है, बल्कि मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
इन कामों से मां लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न - फोटो : freepik.com
4. सात्विक आहार करें
मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए शुद्ध और सात्विक भोजन खाना चाहिए। मांसाहार, नशा और असत्य से दूर रहें, क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। साथ ही, रसोई घर को साफ रखें और रात में जूठे बर्तन न छोड़ें, क्योंकि यह दुर्भाग्य को बुलाने का संकेत माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इन कामों से मां लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न - फोटो : freepik.com
5. मंत्र जाप और स्तोत्र पाठ से होगी कृपा बरसात
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का सबसे प्रभावी तरीका है उनके मंत्रों का जाप करना। प्रतिदिन "ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः" मंत्र का जाप करें। इसके अलावा, श्री सूक्त, लक्ष्मी चालीसा या कनकधारा स्तोत्र का पाठ करने से घर में धन-वैभव और समृद्धि का संचार होता है।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें