फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay tritiya 2021: 14 मई को है अक्षय तृतीया का पावन पर्व, राशि अनुसार करेंगे ये कार्य तो होगा धन लाभ

Wed, 12 May 2021 06:52 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 14
अक्षय तृतीया 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
प्रत्येक वर्ष साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष 14 मई 2021 दिन शुक्रवार को अक्षय तृतीया का पावन पर्व मनाया जाएगा। यह तिथि बहुत ही पुण्यदायिनी मानी गई है। खरीदारी करने के साथ ही इस दिन दान कर्म करने का बहुत महत्व होता है। अक्षय तृतीया पर किए गए दान से अक्षय पुण्य (कभी न समाप्त होने वाला) की प्राप्ति होती है। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर यदि राशि के अनुसार दान-पुण्य और कुछ कार्य करते हैं तो लाभ प्राप्त किया जा सकता है। जानते हैं कि आपको अपनी राशि के अनुसार क्या करना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 14
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय तृतीया तिथि मुहूर्त-

अक्षय तृतीया 14 मई 2021 शुक्रवार को मनाई जाएगी। 

तृतीया तिथि आरंभ- 14 मई 2021 दिन शुक्रवार प्रातः 05 बजकर 38 मिनट से

तृतीया तिथि समाप्त- 15 मई 2021 दिन शनिवार सुबह 07 बजकर 59 मिनट पर
विज्ञापन

3 of 14
मेष राशि - फोटो : aries sign
मेष राशि
अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर अक्षय पुण्य की प्राप्ति के लिए मेष राशि के जातको को लाल रंग के कपड़े में लड्डू रखकर दान करने चाहिए। इससे आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

4 of 14
वृष राशि - फोटो : taurus sign
वृष राशि के जातक
ज्योतिष के अनुसार वृष राशि के जातकों को अक्षय तृतीया पर कलश में जल भरकर दान करना चाहिए। ऐसा करने से शुक्र दोष का प्रभाव कम होता है। जिससे धन की परेशानी से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

5 of 14
मिथुन राशि - फोटो : gemini sign
मिथुन राशि
अक्षय तृतीया की पावन तिथि पर मिथुन राशि के जातकों को मूंग दाल का दान करना चाहिए। इससे सुख समृद्धि आती है और आपके घर में धन की आवक बेहतर होती है।
विज्ञापन

6 of 14
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
कर्क राशि
कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है इस राशि के लोगों को अक्षय तृतीया के दिन चांदी में मोती जड़वाकर धारण करना चाहिए। इससे इनका चंद्रमा मजबूत होता है जिससे आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

7 of 14
सिंह राशि - फोटो : leo sign
सिंह राशि
सिंह राशि को जातको को अक्षय तृतीया के दिन प्रातः काल उठकर सूर्य को जल देना चाहिए इसके साथ ही गुड़ का दान करना चाहिए। इससे कार्य क्षेत्र में उच्चअधिकारियों का सहयोग प्राप्त होता है, जिससे आपकी उन्नति के योग बनते हैं।

8 of 14
कन्या राशि - फोटो : virgo sign
कन्या राशि
धन लाभ के लिए कन्या राशि के जातको को अक्षय तृतीया पर पन्ना धारण करना चाहिए। मां लक्ष्मी की कृपा से धन की कमी नहीं होती है, लेकिन पन्ना धारण करने से पहले किसी योग्य ज्योतिष से सलाह अवश्य लें।

9 of 14
तुला राशि - फोटो : libra sign
तुला राशि
अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर तुला राशि के जातको को सफेद कपड़े का दान करना चाहिए इसके साथ ही किसी देव की सफेद रंग की प्रतिमा घर में स्थापित करनी चाहिए।

10 of 14
वृश्चिक राशि - फोटो : scorpio sign
वृश्चिक राशि
अक्षय तृतीया वाले दिन वृश्चिक राशि के लोगों को मूंगा धारण करना चाहिए। इसके प्रभाव से धन लाभ के योग बनते हैं और वित्तीय समस्याएं दूर होती हैं।

11 of 14
धनु राशि - फोटो : sagittarius sign
धनु राशि
धनु राशि के जातको को अक्षय तृतीया को दिन पीले रंग के कपड़े में हल्दी की गांठे लपेट कर पूजा स्थल पर रखनी चाहिए और साथ ही पीले रंग की वस्तुओं का दान करना चाहिए। मान्यता है कि इससे घर में सुख समृद्धि का आगमन होता है।

12 of 14
मकर राशि - फोटो : capricorn sign
मकर राशि
धन संबंधित समस्याओं से मुक्ति पाने और धन लाभ के लिए मकर राशि के जातक अक्षय तृतीया के दिन किसी पात्र में तिल का तेल लेकर घर के पूर्वी किनारे पर रख दें।

13 of 14
कुंभ राशि - फोटो : aquarius sign
कुंभ राशि
अक्षय तृतीया की पावन तिथि पर कुंभ राशि के जातको को काले तिल, नारियल और लोहा का दान करना चाहिए। इससे इस राशि के लोगों समय अनुकूल होगा। परिस्थितियां इनके पक्ष में आने के योग बनेंगे।
विज्ञापन

14 of 14
मकर राशि - फोटो : capricorn sign
मीन राशि
अक्षय तृतीया के दिन मीन राशि के जातको को पीले कपड़े में पीला फूल बांधकर घर के उत्तर पूर्वी दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से सुख समृद्धि आती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें