फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shaniwar Ke Upay: कर्ज से मुक्ति पाने के लिए शनिवार को करें ये उपाय, सभी परेशानियां भी होंगी दूर

Fri, 05 Dec 2025 05:57 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Shaniwar Ke Upay: सप्ताह में शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। इस दिन कुछ सरल उपाय करने से प्रभु की कृपा मिलती हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
शनिवार के उपाय - फोटो : अमर उजाला
Shaniwar Ke Upay: हिंदू धर्म में शनिदेव की पूजा का विशेष महत्व होता है। प्रभु को प्रसन्न और उनकी कृपा पाने के लिए अक्सर शनिवार को दान-पुण्य से जुड़े कार्य किए जाते हैं। मान्यता है कि, शनिवार शनि महाराज को समर्पित है। इस दिन काली चीजों का दान करने से ग्रह-दोषों के अशुभ प्रभाव से राहत मिलती हैं। यही नहीं व्यक्ति के जीवन से कलह भी कम होने लगती हैं। धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक, यदि शनिवार को कुछ उपाय किए जाएं, तो जातकों को जीवन में कई सकारात्मक बदलाव दिखाई देते हैं। साथ ही सेहत, कर्ज, करियर में असफलता व व्यापार में नुकसान जैसी परेशानियों का भी निवारण होता है। ऐसे में आप भी इन 5 सरल उपायों की सहायता से शनिदेव को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद पा सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।


Kanya Rashifal 2026: देव गुरु बृहस्पति का 3 राशियों में गोचर, जानें कन्या राशि वालों को क्या मिलेगा?
विज्ञापन

2 of 5
शनिवार के सरल उपाय - फोटो : AdobeStock
शनिवार के 5 सरल उपाय
  • धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, शनिवार को शनि मंदिर जाएं। यहां एक कटोरी में सरसों का तेल लेकर उसे शनि महाराज को अर्पित करें। इस दौरान 'ॐ शनैश्चराय विदमहे छायापुत्राय धीमहि ।' मंत्र का 11 बार जाप करें। इसके प्रभाव से शनि दोष से राहत प्राप्त होती हैं। साथ ही शनि महाराज की कृपा मिलती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
शनिवार के सरल उपाय - फोटो : Freepik.com
  • शनिवार के दिन एक लोटे में गंगाजल लेकर उसमें कुछ काले तिल मिला लें। इसके बाद इस जल को पीपल के पेड़ की जड़ में दे दें। फिर आप पीपल के पेड़ की 7 बार परिक्रमा करें। इस दौरान "ॐ शं शनैश्चराय नमः" मंत्र का स्मरण करें। यह शुभ होता है। इससे जीवन में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई देते हैं।

4 of 5
शनिवार के सरल उपाय - फोटो : adobe stock
  • शनिवार के दिन शमी के पौधे की जड़ के पास काली उड़द की दाल अर्पित करें। इस समय 'ऊँ शन्नोदेवीर- भिष्टयऽआपो भवन्तु पीतये शंय्योरभिस्त्रवन्तुनः।' मंत्र का उच्चारण करते रहें। मान्यता है कि, इसके प्रभाव से जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है। साथ ही विरोधियों से मुक्ति मिलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शनिवार के सरल उपाय - फोटो : amar ujala
  • ज्योतिषियों के मुताबिक, शनिवार को दान करने से व्यक्ति को साढ़ेसाती के अशुभ प्रभाव से राहत मिलती हैं। इस समय आप चमड़े के जूते-चप्पल, काले वस्त्र, धन से लेकर काले तिल का भी दान कर सकते हैं। इससे लंबे समय से अटके काम पूरे होते हैं।
  • आप शनिवार के दिन शनि मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसके बाद शनि महाराज के समक्ष दीप जलाएं और उनकी आरती करें। इससे कर्ज से मुक्ति मिलती हैं। साथ ही सेहत में भी सुधार होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें