फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astro Tips: सड़क पर पड़ी इन चीजों को हाथ लगाना माना जाता है अशुभ, बढ़ सकती हैं जीवन की दिक्कतें

Thu, 23 Jul 2026 06:07 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Astro Tips: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सड़क पर पड़ी इन वस्तुओं को उठाने से जीवन में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती हैं। साथ ही मानसिक तनाव, बाधाएं और अचानक परेशानियां बढ़ने की भी आशंका मानी जाती है।
विज्ञापन
1 of 5
सड़क पर पड़ी इन चीजों से रहें सावधान - फोटो : AI
Astro Tips: अक्सर जब हम सड़क पर चलते हैं, तो हमारी नजर रास्ते में पड़ी कई तरह की चीजों पर जाती हैं। इस दौरान कुछ लोग उन्हें अनदेखा कर आगे बढ़ जाते हैं, जबकि कुछ उत्सुक होकर उसे उठा लेते हैं। लेकिन हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सड़क पर पड़ी कुछ वस्तुओं को उठाने से बचना चाहिए। मान्यता है कि,  इन चीजों पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव हो सकता है। इन्हें घर लाने या उठाने से व्यक्ति के जीवन में अचानक परेशानियां बढ़ सकती हैं। यही नहीं यह वस्तुएं मानसिक तनाव और शुभ कार्यों में बाधाएं बन सकती हैं। इसलिए ऐसी वस्तुओं को देखकर उन्हें हाथ लगाने से बचना चाहिए। आइए इसके बारे में जानते हैं।
Raksha Bandhan 2026: क्या इस बार रक्षाबंधन पर लगेगा चंद्र ग्रहण ? जानें समय और क्या कहते हैं ज्योतिषी
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग पर काला तिल चढ़ाने और सोमवार व्रत रखने से भोलेनाथ होते हैं प्रसन्न
विज्ञापन

2 of 5
Astro Tips - फोटो : AI
ताबीज और धागा
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सड़क पर पड़ा ताबीज, काला धागा या कोई भी पूजा का समान कभी नहीं उठाना चाहिए। माना जाता है कि, इन्हें उठाकर रखने से जीवन में नकारात्मकता और अनचाही परेशानियां बढ़ सकती हैं।

Chaturmas 2026: 25 जुलाई से लगेगा चातुर्मास, जानें फिर कब निकलेंगे विवाह के शुभ मुहूर्त

विज्ञापन

3 of 5
Astro Tips - फोटो : Adobe Stock
नींबू-मिर्च
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सड़क पर पड़े नींबू-मिर्च को भूल से भी न उठाएं। इसके अलावा इसपर पैर भी नहीं रखना चाहिए। मान्यता है कि, इसके संपर्क में आने से सेहत, घर में कलह और आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ सकता है।
Aashadh Purnima 2026: आषाढ़ पूर्णिमा पर करें इन 5 में से किसी एक चीज का दान, दूर होंगी परेशानियां

4 of 5
Astro Tips - फोटो : Freepik.com
सड़क पर पड़े पैसे
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सड़क पर पड़े पैसे भी नहीं उठाने चाहिए। माना जाता है कि, अक्सर मुश्किलों के दोष निवारण के लिए कुछ लोग सिक्के या नोट रास्ते में छोड़ देते हैं। ऐसे में इन पैसों को उठाने से उन परेशानियों का प्रभाव आपके ऊपर पड़ सकता है और जीवन में अनचाही दिक्कतों के आने की भी मान्यता है।

Sawan Vrat: सावन में पूरे महीने का व्रत रखना चाहते हैं, तो जान लें निमय, सावधानियां और खानपान टिप्स
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Astro Tips - फोटो : freepik
पुराने कपड़े
सड़क पर पड़े पुराने कपड़े, रुमाल या अन्य वस्त्र भी नहीं उठाने चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसे कपड़े उटाकर घर साने से बरकत पर असर पड़ सकता है। साथ ही घर में कलह की स्थितियां बन सकती हैं।

श्रवण नक्षत्र में सावन 2026: दुर्लभ संयोग और 4 सोमवार का महाप्रभाव

Vyatipat Yoga 2026: व्यतिपात योग का शुभ प्रभाव, 4 राशियों को मिलेगा धन लाभ और करियर में सफलता

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें