हिन्दू धर्म में एकादशी के व्रत का विशेष महत्व होता है। गुरुवार, 26 अप्रैल को मोहिनी एकादशी का व्रत है। एकादशी का व्रत भगवान विष्णु के लिए रखा जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार एक साल में कुल 24 एकादशी होती हैं। जिस साल मलमास लगता है उस वर्ष इसकी संख्या बढ़ जाती है और यह 26 हो जाती है। एकादशी के व्रत में चावल खाने को वर्जित माना जाता है। आइए जानते हैं इसके पीछे का धार्मिक और वैज्ञानिक कारण।