फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2020: दिवाली पर बहुत पहले से आजमाएं जाते हैं ये उपाय, धन प्राप्ति के लिए माने जाते हैं अचूक

Tue, 10 Nov 2020 07:18 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Diwali 2020
अंधेरी रात को रोशन करने, खुशियों और सुख-समृद्धि का त्योहार दिवाली कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 14 नवंबर को मनाया जाएगा। माना जाता है कि दिवाली की रात मां महालक्ष्मी स्वयं भक्तों के घर पधारती हैं। मां महालक्ष्मी की विधि-विधान के साथ पूजन किया जाता है। ताकि वर्षभर घर में किसी भी प्रकार से धन की कमी न रहे और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहे। ज्योतिष में धन प्राप्ति के लिए बहुत से उपाय बताए गए हैं, लेकिन दिवाली का दिन धन प्राप्ति के बेहद खास माना जाता है। लोग धन वृद्धि और लक्ष्मी जी की कृपा पाने के लिए सदियों से कई टोटके आजमातें आ रहे हैं जो बहुत ही अचूक माने जाते हैं।  तो जानते हैं दिवाली पर धन प्राप्ति के उपाय...  

विज्ञापन

2 of 6
दिवाली 2020 मां महालक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : SELF
दिवाली के दिन मां महालक्ष्मी को अगर भली प्रकार से मना लिया जाए तो हर तरह की आर्थिक समस्या दूर हो सकती है। अगर आप भी पैसे की किल्लत से परेशान हैं तो इस दिवाली पूजा करने से साथ मां महालक्ष्मी के इस मंत्र का जाप कम से कम एक माला यानि 108 बार अवश्य करें। अधिक से अधिक आप जितना चाहे जाप कर सकते हैं। 
''ऊं श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद् श्रीं ह्रीं श्रीं ऊं महालक्ष्मयै नम:''
इस मंत्र का जाप कमलगट्टे की माला से करना है। इसका जाप निष्ठा और विश्वास के साथ करने से किसी प्रकार से धन की कमी नहीं होती है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
दिवाली 2020 पूजा में हल्दी की गांठ रखें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
हल्दी को शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा में कुछ हल्दी की गांठे अवश्य रखें। पूजा संपन्न होने के बाद उन गांठों को किसी कपड़े में लपेटकर धन स्थान पर रख दें। इससे घर में बरकत आएगी। 

4 of 6
diwali 2020
शनिदेव की वक्र दृष्टि के कारण भी व्यक्ति को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी इसी कारण परेशान हैं तो दिवाली का समय आपके लिए बहुत उत्तम रहेगा। अमावस्या तिथि को दिवाली का त्योहार मनाया जाता है इसलिए अगले दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नानादि करने के पश्चात पीपल के वृक्ष में जल अर्पित करें और देर रात्रि के समय दीपक भी अवश्य प्रज्वलित करें। लेकिन दीपक जलाने के बाद चुपचाप बिना पीछे मुड़े वापस आ जाएं। इससे आपकी शनि संबंधित सभी परेशानियों का अंत हो जाएगा।  
विज्ञापन

5 of 6
दिवाली के दिन घर में नई झाड़ू लेकर आएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
यह टोटका या उपाय हर किसी का मालूम होता है क्योंकि दीवाली के दिन लक्ष्मी जी की कृपा पाने के लिए यह टोटका बहुत पहले से आजमाया जाता है। दिवाली के दिन एक झाड़ी खरीद कर लाएं उससे पूरे घर की सफाई करें और फिर उसे कहीं पर छिपाकर रख दें। मान्यता है कि इस उपाय से पूरे वर्ष घर में धन की कमी नहीं होती है। मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। क्योंकि झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक ही माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिवाली 2020 - फोटो : SELF
दिवाली के दिन मां महालक्ष्मी और गणेश जी का पूजन तो किया ही जाता है। लेकिन ध्यान रखें कि इनके साथ ही घर के कुलदेवी-देवता का पूजन भी पूरे विधि-विधान के साथ करना चाहिए। कौड़ियां मां महालक्ष्मी की प्रिय हैं इसलिए पूजा में पीले रंग की कौड़िया रखना न भूलें। पूजा के बाद इन कौड़ियों को किसी लाल या पीले रंग के कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। माना जाता है कि धन प्राप्ति के लिए यह बहुत ही अचूक उपाय है। अगर आपका धन कहीं पर अटका हुआ है तो वह मिलने के भी शीघ्र योग बनते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें