फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2020: दिवाली पर इन उपायों को करने से मिलती है कर्ज से मुक्ति

Wed, 11 Nov 2020 04:57 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दिवाली 2020:17 साल के बाद सर्वार्थ सिद्धि योग में दिवाली पूजन
कार्तिम मास में अमावस्या तिथि को दिवाली की त्योहार मनाया जाता है। इस बार दिवाली का त्योहार 14 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन मां महालक्ष्मी और गणपति जी  की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। माना जाता है कि दिवाली पर मां लक्ष्मी स्वयं पधारती है। उन्हें प्रसन्न करने से साल भर घर में अन्न और धन की कमी नहीं रहती है, इसलिए लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए दिवाली पर लोग कई तरह के उपाय करते है। दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन करने के साथ ही कुछ उपाय करके मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है, जिससे धनप्राप्ति के रास्ते खुलते हैं। दिवाली की रात को सर्वार्थ सिद्धि की रात माना जाता है। अगर आप किसी भी प्रकार से कर्ज, नौकरी या फिर धन की समस्या से परेशान हैं, तो आप भी अपने घर में सुख-समृद्धि लाने कर्ज से मुक्ति पाने के लिए ये आसान से उपाय कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
diwali 2020 धन प्राप्ति के लिए उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
अगर आप धन संचय नहीं कर पाते हैं। मेहनत से कमाया हुआ धन आते ही खर्च हो जाता है। तो नरक चतुर्दशी यानि छोटी दिवाली के दिन लाल चंदन, गुलाब के फूल और रोली को एक लाल कपड़े में बांध लें। इस पोटली का पूजन करें। पूजन करने के बाद पोटली को अपनी तिजोरी या धन रखने की अलमारी में रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में धन टिकने लगता है और आप आसानी से धन की बचत कर पाते हैं। 

विज्ञापन

3 of 6
diwali 2020
अगर आप बेरोजगारी की समस्या से परेशान हैं। तमाम प्रयास करने के बावजूद भी नौकरी नहीं मिल पा रही है, तो दिवाली की संध्या को लक्ष्मी का पूजन करने के पश्चात या पूजा के दौरान थोड़ी चने की दाल लेकर लक्ष्मी जी पर छिड़के उसके बाद उस दाल को एकत्रित करके किसी पीपल के वृक्ष पर चढ़ा दें। कहा जाता है कि इस उपाय को करने से नौकरी मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

4 of 6
दिवाली 2020 - फोटो : अमर उजाला
कहते हैं कि जो लोग गरीबों और जरुरतमंदों की सहायता करते हैं, उनपर भगवान का आशीर्वाद बना रहता है। इसलिए दिवाली के दिन गरीबों और जरुरतमंद व्यक्तियों को भोजन करना चाहिए। इस उपाय को दिवाली की अमावस्या पर करने के साथ हर अमावस्या के दिन करना चाहिए। इससे किसी भी प्रकार से धन की कमी नहीं रहती है। घर में संपन्नता बनी रहती है। दिवाली पर जरुरतमंद लोगों को मिठाई और कपड़े देने चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
diwali 2020
दिवाली की रात में पांच पूजा की सुपारी जो कहीं से भी खंडित न हो, काली हल्दी, पांच कौड़ी लेकर उसे गंगाजल से शुद्ध कर लें। फिर सभी चीजों को लाल रंग के कपड़े में बांधकर लक्ष्मी पूजन के दौरान चांदी की कटोरी या थाली में रखकर पूजा करें। दिवाली के अगले दिन इस पोटली को उठाकर धन रखने के स्थान पर रखें। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिवाली 2020 मां लक्ष्मी को कमलगट्टे की माला अर्पित करें (प्रतीकात्मक तस्वीर
मां लक्ष्मी कमल के आसन पर विराजती हैं। इसलिए उनकी पूजा में कमल का फूल, कमलगट्टे या उसकी माला अवश्य अर्पित करनी चाहिए। मान्यता है कि इससे मां अत्यंत प्रसन्न होती हैं और अपना आशीर्वाद बनाए रखती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें