फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2020: ग्रह नक्षत्रों की चाल से दिवाली पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

Mon, 02 Nov 2020 02:27 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
दीपावली 2020 - फोटो : Social media
दिवाली का त्योहार हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक है। इस बार दीपावली का त्योहार 14 नवंबर को मनाया जाएगा। कथाओं के अनुसार इस दिन भगवान राम लंका पर विजय प्राप्त करने के बाद माता सीता को लेकर वापस आयोध्या आए थे, इसलिए सभी ने इसी खुशी में दीप जलाए थे। तभी से दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। दिवाली का त्योहार धनतेरस के दिन से आरंभ हो जाता है। धनतेरस के अगले दिन छोटी दीवाली (नरक चतुर्दशी) होती है उसके अगले दिन यानि कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को लक्ष्मी पूजन होता है। लेकिन इस बार दोनों दिवाली यानि छोटी दिवाली और लक्ष्मी पूजन एक ही दिन पड़ रहे हैं। इस बार की दिवाली कुछ खास होने वाली है क्योंकि इस बार ग्रह नक्षत्रों की चाल के कारण कई वर्षों पश्चात दिवाली पर दुर्लभ संयोग बन रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
diwali 2020 - फोटो : diwali
दिवाली का त्योहार अमावस्या पर पड़ने के कारण तंत्र पूजा के लिए बहुत महत्व रखता है मान्यता है कि इस दिन किए गए अनुष्ठान सिद्ध होते हैं। इसलिए तांत्रिक इस दिन तंत्र पूजा करते हैं। ये दिवाली और भी विशेष होने वाली है क्योंकि ग्रह नक्षत्रों की  चाल इस बार दिवाली पर दुर्लभ संयोग बना रही है विशेषज्ञों के अनुसार यह संयोग लगभग 499 वर्षों के पश्चात बन रहा है। इससे पहले ऐसा संयोग 1521 में बना था। जानते हैं कौन से ग्रह बना रहे हैं संयोग...

 
विज्ञापन

3 of 4
दिवाली - फोटो : amar ujala
गुरु, शनि और शुक्र इन तीनोंग्रहो की स्थिति के कारण इस दुर्लभ संयोग का निर्माण दिवाली पर हो रहा है। इस बार 14 नवंबर को गुरु अपनी ही राशि यानि धनु में रहेंगे तो वहीं शनि भी अपनी राशि मकर और शुक्र ग्रह कन्या राशि में नीच रहेगा। ग्रहो का यह संयोग लोगों के लिए फायदेमंद भी साबित होगा। जानते हैं क्या होगा फायदा।
विज्ञापन

4 of 4
diwali
दिवाली वैसे भी अपने साथ शुभता लेकर आती है और इस बार शनि और गुरु ग्रह के अपनी ही राशि में स्थित होने के कारण लोगों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। जिससे धन संबंधित समस्याएं दूर होंगी। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें