फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली शुभ संकेत: दिवाली की रात मां लक्ष्मी के घर आने के संकेत देते हैं ये 4 जीव

Tue, 06 Nov 2018 05:43 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
diwali 2018
हिन्दू धर्म में दिवाली सबसे बड़ा त्यौहार है। ऐसी मान्यता है कि साल के इस दिन यानि कार्तिक अमावस्या पर माता लक्ष्मी घर आती हैं। इसी वजह से स्वागत के लिए महीने भर पहले से ही घरों में तैयारियां शुरू हो जाती हैं। लोग अपने घरों की विशेष रूप से साफ-सफाई और सजावट करते हैं। दीपावली को लेकर कुछ मान्यताएं प्रचलित है और ऐसा कहा जाता है कि दिवाली की रात जब मां लक्ष्मी का घर पर आगमन होता है तो व्यक्ति को कुछ संकेत भी मिलते हैं। जिसे बहुत ही शुभ माना जाता है। दिवाली की रात इन संकेतों के दिखने पर घर पर कभी भी आने वाले समय में पैसों की कोई कमी नहीं रहती। आइए जानते है उन संकेतों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
दीपावली की रात को अगर आपको उल्लू दिखे तो समझ जाएं कि आपकी किस्मत चमकने वाली है। उल्लू मां लक्ष्मी का वाहन माना जाता है। ऐसे में उल्लू का दिखना शुभ संकेत है।
विज्ञापन

3 of 5
दीपावली वाले दिन अगर बिल्ली घर में रखा दूध पी जाएं इसे शुभ संकेत माना जाता है। यह संकेत खुशहाली का संकेत है और माता लक्ष्मी साल भर आपके ऊपर कृपा बरसाने वाली है।

4 of 5
diwali 2018
दिवाली की रात को छछूंदर का दिखना शुभ माना जाता है। अगर आपको भी दीपावली की रात को  घर में छछूंदर दिखता है तो इसका मतलब आपको धन की कमी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिवाली वाले दिन घर में छिपकली के दिखने का मतलब है कि आप के ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा होने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें