dhanteras 2020 पूजा विधि (प्रतीकात्मक तस्वीर)
पूजा विधि
धनतेरस को संध्या के समय शुभ मुहूर्त में भगवान धनवंतरी, मां लक्ष्मी और कुबेर जी की तस्वीर को एक पटरी पर स्थापित करें। उसके बाद घी का दीपक प्रज्वलित करें। उसके बाद चंदन से तिलक करें। पूजा के समय कुबेर जी के मंत्र “ॐ ह्रीं कुबेराय नमः” का जाप करें। धनवंतरी स्तोत्र का पाठ करें। धनवंतरी भगवान को पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं और कुबेर जी को सफेद मिठाई अर्पित करें। मां लक्ष्मी और गणेश जी का पूजन भी करें। मां लक्ष्मी के समक्ष भी दीपक जलाएं, तिलक करें। मां लक्ष्मी को कमलगट्टे अर्पित करें। भगवान गणेश और मां लक्ष्मी को फूल और फल अर्पित करें। उसके बाद मिष्ठान का भोग लगाएं। तत्पश्चात आरती करें।