फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras 2025 Upay: धनतेरस पर कर लिए ये पांच उपाय, तो साल भर नहीं होगी पैसों की कमी

Sat, 11 Oct 2025 02:18 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

धार्मिक मान्यता है कि धनतेरस पर कुछ विशेष उपाय करने से कई तरह के लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि साल भर आपको धन से जुड़ी समस्याओं का सामना न करना पड़े और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहे हैं, तो आप धनतेरस के दिन कुछ अचूक उपाय कर सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
धनतेरस पर करें ये अचूक उपाय - फोटो : Amar Ujala
Dhanteras 2025 Upay In Hindi: धनतेरस से ही पंच दिवसीय दिवाली पर्व की शुरुआत मानी जाती है। यह पर्व छोटी दिवाली से एक दिन पहले आता है, जो कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी पर मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी, कुबेर और यमराज जी की पूजा का विधान है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से कई तरह के लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि साल भर आपको धन से जुड़ी समस्याओं का सामना न करना पड़े और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहे हैं, तो आप धनतेरस के दिन कुछ अचूक उपाय कर सकते हैं। आइए जानते हैं धनतेरस पर धन लाभ के लिए किए जाने वाले खास उपाय...

Dhanteras 2025: कब है धनतेरस? जानें सही तिथि और यम दीप जलाने का शुभ समय
विज्ञापन

2 of 6
कुबेर और लक्ष्मी पूजन - फोटो : adobe stock
कुबेर और लक्ष्मी पूजन
धनतेरस के दिन सूर्यास्त के बाद 13 दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है। इसके बाद कुबेर देव और तिजोरी की विधिवत पूजा करें। पूजा के समय चंदन, धूप, दीप, नैवेद्य, फल और फूल अर्पित करें। इसके बाद यह मंत्र श्रद्धा से उच्चारण करें-
‘यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धन-धान्य अधिपतये
धन-धान्य समृद्धि मे देहि दापय दापय स्वाहा।’

इस मंत्र के जप से धन की वृद्धि होती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। 
विज्ञापन

3 of 6
लौंग का जोड़ा अर्पित करें - फोटो : Adobe Stock
लौंग का जोड़ा अर्पित करें
धनतेरस से लेकर दीपावली तक प्रतिदिन मां लक्ष्मी की पूजा करना अत्यंत शुभ माना गया है। पूजा के दौरान देवी को एक जोड़ा लौंग अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है।
Dhanteras 2025: इस बार धनतेरस पर वाहन और संपत्ति की खरीदारी हो सकती है अशुभ, जानें कब लेना होगा शुभ

4 of 6
तिजोरी में मां लक्ष्मी की तस्वीर रखें - फोटो : adobe stock
तिजोरी में मां लक्ष्मी की तस्वीर रखें
धनतेरस के दिन तिजोरी या गल्ले पर मां लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर लगानी चाहिए जिसमें वे कमल पर विराजमान होकर धन की वर्षा कर रही हों। ऐसी छवि को बहुत शुभ माना गया है। माना जाता है कि तिजोरी में इस तस्वीर को रखने से घर में समृद्धि और स्थायी सुख का वास होता है।
विज्ञापन

5 of 6
हल्दी से उपाय - फोटो : Adobe stock
मुख्य द्वार पर बनाएं शुभ प्रतीक
धनतेरस के दिन हल्दी और चावल को पीसकर एक पेस्ट तैयार करें और उससे घर के मुख्य द्वार पर ‘ॐ’ का चिन्ह बनाएं। यह प्रतीक मां लक्ष्मी के स्वागत का संकेत है। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा, शांति और समृद्धि का आगमन होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शंख से करें शुद्धिकरण - फोटो : adobe stock
शंख से करें शुद्धिकरण
यदि लंबे समय से कार्यों में बाधाएं आ रही हैं या धन प्राप्ति में अड़चनें उत्पन्न हो रही हैं, तो धनतेरस के दिन विशेष उपाय करें। इस दिन चीनी, बताशा, खीर और चावल का दान करें। पूजा से पहले और बाद में दक्षिणावर्ती शंख में स्वच्छ जल भरकर घर के चारों ओर छिड़काव करें। यह प्रक्रिया नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है और घर में मां लक्ष्मी के आगमन का मार्ग प्रशस्त करती है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें