dhanteras 2020
धनतेरस पर मां लक्ष्मी की पूजा
समुद्रमंथन के समय चौदह रत्नों में से एक मां लक्ष्मी भी प्रकट हुई थी। मां लक्ष्मी धन की देवी हैं, इसलिए धनतेरस पर मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा करने का प्रावधान भी है। इससे घर में धन-धान्य की कमी नहीं रहती है। धनतेरस पर माता लक्ष्मी, धन के देवता कुबेर और भगवान धनवंतरी तीनों की पूजा करनी चाहिए। क्योंकि मां लक्ष्मी धन की देवी है, तो कुबेर स्थायी धन के देवता है। तो वहीं धनवंतरी ब्रह्मांड के सबसे बड़े वैद्य हैं। इनकी पूजा से आरोग्य की प्राप्ति होती है।