जल से उत्पत्ति होने के कारण मां लक्ष्मी को चंचला कहा गया है। वे एक स्थान पर निवास नहीं करती हैं। इसलिए धनतेरस पर भूलकर भी उनकी अकेली प्रतिमा या तस्वीर न लाएं। लक्ष्मी जी की पूजा हमेशा बुद्धि के देवता गणेश और ज्ञान की देवी मां सरस्वती के साथ की जाती है। क्योंकि जिस व्यक्ति के पास केवल धन होता है,वह अपनी बुद्धि और विवेक खो देता है। जहां बुद्धि होती है, वहीं धन निवास करता है। इसलिए गणेश जी और सरस्वती जी की पूजा करना आवश्यक है।