फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhath Puja 2020: जानिए कब है महापर्व छठ, क्या है अर्घ्य और पारण का समय

Tue, 17 Nov 2020 07:31 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
यमुना घाट पर छठी मइया की पूजा करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
छठ का पर्व हर वर्ष कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को बहुत ही धूमधाम से पूरे भारतवर्ष में मनाया जाता है। इस वर्ष छठ पर्व की पूजा 20 नवंबर दिन शुक्रवार को की जाएगी। बिहार में यह पर्व विशेषतौर पर बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह व्रत संतान के सुखी जीवन की कामना के लिए किया जाता है। छठ पर्व षष्ठी तिथि से दो दिन पहले यानि चतुर्थी से नहाय-खाय से आरंभ हो जाता है और इसका समापन सप्तमी तिथि को पारण करके किया जाता है। छठ पर्व पूरे चार दिनों तक चलता है। इस पर्व में मुख्यतः सूर्य देव को अर्घ्य देने का सबसे ज्यादा महत्व माना गया है। तो चलिए जानते हैं छठ पूजा की तिथियां, अर्घ्य का समय और पारण समय क्या है। 

विज्ञापन

2 of 5
Chhath Puja 2020 - फोटो : अमर उजाला
प्रथम दिन चतुर्थी तिथि नहाय-खाय
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से छठ पूजा का आरंभ होता है। इस दिन को नहाय-खाय की परंपरा होती है। इस साल 18 नवंबर दिन बुधवार 2020 को नहाय-खाय का दिन रहेगा। 
18 नवंबर सूर्योदय-06 बजकर 46 मिनट पर 
18 नवंबर सूर्यास्त-शाम को 05 बजकर 26 मिनट पर 
विज्ञापन

3 of 5
chhath puja - फोटो : PTI
दूसरे दिन पंचमी तिथि लोहंडा एवं खरना
छठ पूजा का दूसरा दिन यानि लोहंडा और खरना इस बार 19 नवंबर दिन बृहस्पितवार 2020 को होगा। यह कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी का दिन होता है। 
पंचमी 19 नवंबर सूर्योदय-प्रातः 06 बजकर 47 मिनट पर 
पंचमी तिथि 19 नवंबर सूर्यास्त- शाम को 05 बजकर 26 मिनट पर होगा

4 of 5
chhath puja - फोटो : PTI
तृतीय दिन षष्ठी तिथि यानि छठ पूजा का मुख्य दिन और अर्घ्य का समय
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पूजा की जाती है। इस दिन संध्या के समय सूर्य को अर्घ्य देते हैं। इस साल छठ पूजा 20 नवंबर को की जाएगी।  
षष्ठी तिथि आरंभ- 19 नवंबर रात 09 बजकर 59 मिनट से 
षष्ठी तिथि समापन- 20 नवंबर रात 09 बजकर 29 मिनट तक
20 नवंबर सूर्योदय- सुबह 06 बजकर 48 मिनट पर 
20 नवंबर सूर्यास्त- शाम 05 बजकर 26 मिनट पर 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
छठ पूजा 2020 - फोटो : self
चतुर्थ दिवस सप्तमी तिथि पारण (सूर्योदय समय)
कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को छठ पूजा के व्रत का समापन किया जाता है। इस दिन सूर्योदय के समय अर्घ्य देने के पश्चात छठ के व्रत का पारण करते हैं। इस वर्ष 21 नवंबर को छठ के व्रत का पारण होगा। 
21 नवंबर सूर्योदय- प्रातः 06 बजकर 49 मिनट पर
21 नवंबर सूर्यास्त-शाम 05 बजकर 25 मिनट पर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें