Chaturmas 2021 Start Date: इस साल चातुर्मास 20 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है और यह 14 नवंबर 2021 तक रहेगी। हिन्दू धर्म में चातुर्मास का विशेष महत्व होता है। चातुर्मास से आशय चार माह (श्रावण, भाद्रपद, अश्विन, कार्तिक) से है। चातुर्मास आषाढ़ माह में शुक्ल पक्ष एकादशी (जिसे देवशयनी एकादशी भी कहते हैं) से प्रारंभ होकर, कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी यानी देवउठनी एकादशी को समाप्त होता है। चातुर्मास में जगत के पालन भगवान विष्णु पाताल लोक में चार माह के लिए निद्रासन में चले जाते हैं। साथ ही चातुर्मास में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है। ऐसा क्यों होता है? इसके पीछे का कारण क्या है? आज हम इस बारे में जानेंगे। इसके अलावा हम यह भी जानेंगे कि चातुर्मास के नियम क्या है। इन चार माह में कौन-कौनसी बातों का पालन करना चाहिए। आइए जानते हैं चातुर्मास के बारे में विस्तार से यहां...