फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा शुरू, जानिए केदारनाथ और बद्रीनाथ के कपाट खुलने का समय

Sun, 19 Apr 2026 03:32 PM IST
Shweta Singh धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Chardham Yatra 2026: अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर उत्तराखंड में श्रद्धा और आस्था से जुड़ी चारधाम यात्रा 2026 का विधिवत शुभारंभ हो गया है। गंगोत्री और यमुनोत्री के बाद आने वाले दिनों में केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के कपाट भी खोले जाएंगे, जिसका श्रद्धालुओं को बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
1 of 4
चारधाम यात्रा 2026 - फोटो : amar ujala
Kedarnath-Badrinath Opening Date 2026: अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर उत्तराखंड में श्रद्धा और आस्था से जुड़ी चारधाम यात्रा 2026 का विधिवत शुभारंभ हो गया है। इस शुभ दिन पर सबसे पहले गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए, जिसके साथ ही चारधाम यात्रा का आध्यात्मिक सफर औपचारिक रूप से शुरू हो गया। कपाट खुलते ही मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा वातावरण जय माता दी और हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस पवित्र यात्रा में शामिल होने के लिए उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। माना जाता है कि यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि आत्मिक शांति और मोक्ष की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। गंगोत्री और यमुनोत्री के बाद आने वाले दिनों में केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के कपाट भी खोले जाएंगे, जिसका श्रद्धालुओं को बेसब्री से इंतजार है।

 
विज्ञापन

2 of 4
कब खुलेंगे कपाट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कब खुलेंगे कपाट
गंगोत्री और यमुनोत्री के बाद अब केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के कपाट भी जल्द श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को और बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खोले जाएंगे। इसके साथ ही चारों धामों की पवित्र यात्रा पूरी तरह से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

3 of 4
चारधाम यात्रा को लेकर इस बार भी श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भक्तों में उत्साह और भव्य सजावट
चारधाम यात्रा को लेकर इस बार भी श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। मंदिर परिसरों को रंग-बिरंगे फूलों और रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और आकर्षक बन गया है। हाल ही में हुई बर्फबारी के कारण गंगोत्री क्षेत्र की पहाड़ियां सफेद चादर से ढक गई हैं, जो यात्रियों के लिए और भी मनमोहक दृश्य प्रस्तुत कर रही हैं।
विज्ञापन

4 of 4
चारधाम की धार्मिक महत्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चारधाम की धार्मिक महत्ता
चारधाम यात्रा में शामिल यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माने जाते हैं। यमुनोत्री को यमुना नदी का उद्गम स्थल माना जाता है, वहीं गंगोत्री गंगा नदी का पावन स्रोत है। केदारनाथ धाम भगवान शिव को समर्पित 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है, जबकि बद्रीनाथ धाम भगवान विष्णु का अत्यंत पवित्र तीर्थ स्थल माना जाता है, जो अलकनंदा नदी के किनारे स्थित है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें