फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Grahan November 2020: 30 नवंबर को उपछाया चंद्र ग्रहण, इन बातों का जरूर रखें ध्यान, बरतें ये सावधानियां

Fri, 27 Nov 2020 11:54 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
चंद्र ग्रहण 2020: गर्भवती महिलाएं ग्रहण के दौरान रखें विशेष सावधानी। - फोटो : सोशल मीडिया
Chandra Grahan November 2020: चंद्र ग्रहण 30 नवंबर को लग रहा है। यह इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण है, जो उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से ग्रहण का लगना अशुभ माना जाता है। ग्रहण में लगने वाले सूतक का विचार किया जाता है। ज्योतिष विद्वानों का मानना है कि उपछाया चंद्र ग्रहण के कारण इस बार सूतक काल मान्य नहीं होगा। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को इन बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए - 
विज्ञापन

2 of 6
चंद्र ग्रहण 2020: उपच्छाया चंद्र ग्रहण का समय। - फोटो : पेक्सेल्स
चंद्र ग्रहण का समय
चंद्र ग्रहण 30 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 04 मिनट से शुरु होगा, जो शाम 5 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा। चंद्र ग्रहण का परमग्रास दोपहर 3 बजकर 13 मिनट पर को होगा।
विज्ञापन

3 of 6
ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं के लिए अधिक विचार किया जाता है। - फोटो : social media
गर्भवती महिलाएं रखें विशेष सावधानी
ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं के लिए अधिक विचार किया जाता है। माना जाता है कि ग्रहण के हानिकारक प्रभाव से गर्भ में पल रहे शिशु के शरीर पर उसका नकारात्मक असर होता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान बाहर नहीं निकलने की सलाह दी जाती है। 

4 of 6
ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को चाकू-छुरी या तेज धार वाले हथियार का प्रयोग नहीं करना चाहिए। - फोटो : social media
इन चीज़ों का प्रयोग न करें
ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के सीधे प्रभाव में न आने के साथ-साथ उन्हें चाकू-छुरी या तेज धार वाले हथियार का प्रयोग भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से गर्भ में पल रहे शिशु के शरीर पर उसका बुरा असर होता है। इसके साथ ही ग्रहण की अवधि में सिलाई-कढ़ाई का कार्य भी न करें और न ही किसी प्रकार की चीज़ों का सेवन करें। 
विज्ञापन

5 of 6
ग्रहण के दौरान घर की खिड़कियों को रखें बंद - फोटो : सोशल मीडिया
घर की खिड़कियों को रखें बंद
खिड़कियों को अखबारों या मोटे पर्दों से ढक देना, ताकि ग्रहण की कोई भी किरण घर में प्रवेश न कर सके। ग्रहण के दौरान या पहले भोजन बना हुआ है तो उसे फेंकना नहीं चाहिए। बल्कि उसमें तुलसी के पत्ते डालकर उसे शुद्ध कर लेना चाहिए। ग्रहण के समाप्ति के बाद स्नान-ध्यान कर घर में गंगाजल छिड़कना चाहिए और फिर जाकर भोजन ग्रहण करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान भगवान का ध्यान करना चाहिए। - फोटो : shutterstock
ग्रहण के दौरान करें ईश्वर का ध्यान
गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान भगवान का ध्यान करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण काल में मंत्र जप करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को अपने पास एक नारियल रखना चाहिए। नारियल रखने से नकारात्मकता नहीं आती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें