मेष राशि: मेष राशि के जातकों के राशि से एकादश भाव पर ग्रहण रहेगा। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, लेकिन इन्हें अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा।
वृषभ राशि: वृषभ राशि वालों के लिए यह चंद्र ग्रहण मिश्रित फल प्रदान करने वाला होगा। यह ग्रहण राशि से दशम स्थान पर रहेगा, इसलिए कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं।
मिथुन राशि: यह चंद्रग्रहण मिथुन राशि वालों के लिए शुभ फलदायी रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
कर्क राशि: यह चंद्रग्रहण कर्क राशि के जातकों के लिए प्रतिकूल रह सकता है। परिवार में किसी बात पर तनाव बढ़ सकता है। ग्रहण का असर मन पर हो सकता है। इस राशि के जातक सेहत को लेकर सतर्क रहें।
सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के करियर-कारोबार के लिए चंद्रग्रहण शुभ साबित होगा। वैवाहिक जीवन में सावधानी जरूरी है। अहंकार से बचें।
कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए चंद्रग्रहण शत्रुओं पर विजय वाला साबित होगा। इस राशि के छात्रों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए शुभ परिणाम दिलाएगा।
तुला राशि: चंद्र ग्रहण का असर आपके पारिवारिक जीवन पर रहेगा। तुला राशि के जातक किसी भी प्रकार के विवाद से बचें। इस राशि के लोगों को अपने बच्चों की ओर से चिंता बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि: आपको वाहन और यात्रा से लाभ मिलेगा। गृहस्थ जीवन में सुख में बाधा होगी। नई संपत्ति खरीदने का योग बन सकता है।
धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए साल का दूसरा चंद्रग्रहण शुभ परिणाम देने वाला होगा। इन्हें भाग्य का साथ मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। करियर में तरक्की होगी।
मकर राशि: मकर राशि के जातक धन संबंधी मामलों में सावधानी रखें। चंद्र ग्रहण के प्रभाव से इस राशि के जातकों के खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार के सदस्यों से संवाद बनाए रखें और संयमित रहें।
कुंभ राशि: चंद्रग्रहण आपके व्यक्तित्व और मानसिक संतुलन पर प्रभाव डालेगा। आध्यात्मिक साधना और आत्मचिंतन के लिए शुभ समय कहा जाएगा।
मीन राशि: चंद्रग्रहण का मीन राशि पर प्रतिकूल असर देखने को मिल सकता है। इस राशि के जातक आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। खर्चों पर नियंत्रण रखें और उधार या निवेश सोच-समझकर करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।