साल 2020 के पहले चंद्र ग्रहण की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।अब ग्रहण लगने में कुछ ही वक्त बचा है। यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। चंद्रग्रहण के नौ घंटे पहले सूतक शुरू हो जाता है लेकिन इस बार सूतक नहीं लग रहा है। पंचांग के अनुसार, चद्रग्रहण 10 जनवरी की रात को 10 बजकर 39 मिनट में लगेगा, जो 11 जनवरी की रात 2 बजकर 40 मिनट पर समाप्त होगा। ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे से भी अधिक रहेगी। शास्त्रों में ग्रहण के दौरान कुछ कार्यों को वर्जित माना गया है जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए, नहीं तो इसका व्यक्ति के जीवन पर बुरा असर पड़ता है। ग्रहण के दौरान भूलकर भी न करें ये सात काम..