फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Grahan 2020: उपच्छाया चंद्र ग्रहण आज, ग्रहण के बाद जरूर करें ये काम

Fri, 05 Jun 2020 09:03 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
चंद्र ग्रहण 2020 - फोटो : पेक्सेल्स
Chandra Grahan 2020: 5 जून, शुक्रवार को उपच्छाया चंद्र ग्रहण लग रहा है। भारतीय समयानुसार चंद्र ग्रहण 5 जून की रात 11 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और 6 जून की रात 2 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। धार्मिक दृष्टिकोण से ग्रहण लगना एक अशुभ घटना है। इसलिए ग्रहण के दौरान लगने वाले सूतक काल में सावधानियां बरती जाती हैं। चंद्र ग्रहण में सूतक काल ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले लग जाता है और यह ग्रहण समाप्त होने के साथ ही खत्म होता है। ग्रहण समाप्त होने के बाद भी इसके प्रभावों को नष्ट करने के लिए कुछ कार्य अनिवार्य रूप से करने चाहिए। ये कार्य इस प्रकार हैं:-  
विज्ञापन

2 of 6
चन्द्र ग्रहण लगने के बाद स्नान करते श्रद्वालु (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
ग्रहण खत्म होने के बाद करें स्नान 
ग्रहण समाप्त होने के बाद स्वयं की शुद्धि होनी आवश्यक है। ग्रहण के प्रभावों को नष्ट करने के लिए स्नान करना चाहिए। शुद्ध जल से स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करने चाहिए। ऐसा करने से आपके ऊपर ग्रहण का प्रभाव शून्य हो जाएगा। वहीं जब शुद्धि की प्रक्रिया पूरी कर लें तब जाकर कुछ अन्य कार्य करें।
विज्ञापन

3 of 6
ग्रहण खत्म होने के बाद पूरे घर में गंगा जल छिड़कें - फोटो : सोशल मीडिया
ग्रहण खत्म होने के बाद पूरे घर में गंगा जल छिड़कें
ग्रहण लगने से उसकी नकारात्मक ऊर्जा भी घर में प्रवेश कर जाती है। ऐसे में घर का शुद्धिकरण भी ग्रहण के पश्चात् अवश्य करना चाहिए। पूरे घर में गंगा जल झिड़कें। घर में पोछा भी कर सकते हैं। ऐसा करने से ग्रहण की नकारात्मक ऊर्जा पूरी तरह से नष्ट हो जाएगी।

4 of 6
ग्रहण के बाद घर के मंदिर को करें शुद्ध - फोटो : social media
ग्रहण के बाद घर के मंदिर को करें शुद्ध
ग्रहण के बाद घर के मंदिर में गंगा जल छिड़क कर शुद्ध करें। देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को भी गंगा जल से शुद्ध करें और इसके बाद ही पूजा करें। ऐसा करने से घर के मंदिर में व्याप्त ग्रहण की नकारात्मक छाया नष्ट हो जाएगी। 
विज्ञापन

5 of 6
ग्रहण के बाद करें भोजन - फोटो : Pixabay
ग्रहण के बाद करें भोजन
ग्रहण के पश्चात ही भोजन बनाकर ग्रहण करना चाहिए। यदि भोजन ग्रहण के दौरान बना हुआ है तो उसमें पहले तुलसी के पत्ते डालकर उसे शुद्ध करें। बच्चों-बुजुर्गों और रोगियों पर सूतक का प्रभाव मान्य नहीं होता है। इसलिए उन्हें समय पर भोजन खिला देना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ग्रहण के बाद गाय को खिलाएं रोटी - फोटो : अमर उजाला
ग्रहण के बाद गाय को खिलाएं रोटी
मान्यता के अनुसार, यह भी कहा जाता है कि ग्रहण खत्म होने के बाद गाय को रोटी खिलाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। अतः संभव हो तो ग्रहण के पश्चात् गाय को रोटी जरूर खिलाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें