104 साल बाद 27 जुलाई को सदी का सबसे लंबा ग्रहण लगने वाला है। यह चंद्र ग्रहण लगभग 3 घंटे 55 मिनट का होगा।जो कि 27 जुलाई की मध्य रात्रि में 11 बजकर 55 मिनट से शुरू होकर मोक्ष काल यानी 28 जुलाई की सुबह 3 बजकर 39 मिनट पर खत्म होगा।खास बात यह है कि इस बार लगने वाले चन्द्र ग्रहण में लोगों को सुपर ब्लड ब्लू मून का भी नजारा दिखने को मिलेगा। जिसकी वजह से चंद्र ग्रहण के समय चांद ज्यादा चमकीला और बड़ा नजर आएगा।
भारत के अलावा यह चंद्रग्रहण म्यांमार, भूटान, पाकिस्तान, अफगानिस्तान चीन, नेपाल, अंटाकर्टिका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, अफ्रीका, यूरोप, दक्षिण अमेरिका के मध्य और पूर्वी भाग में दिखाई देगा।बता दें, इस दिन गुरु पूर्णिमा भी है। ग्रहण का सूतक लगने से पहले गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाना भी श्रेष्ठ माना जाता है। आइए ऐसे में जानते हैं इस ग्रहण के असर को कम करने के लिए ज्योतिषी क्या उपाय बताते हैं।