अक्षय तृतीया पर इस बार सैंकड़ों साल बाद शुभ योग बन रहा है। ऐसे में जानिए किस तरह करें पूजा की घर में बरसे पैसा और कहां से खरीदें सोना।
विज्ञापन
2 of 9
jewellery
अक्षय तृतीया 18 अप्रैल को है और इस दिन को पूरे साल का सबसे शुभ दिन मानते हैं। यही वजह है कि अक्षय तृतीया के पहले ही बाजार ने कई लुभावने ऑफर लांच कर दिए हैं। जहां एक ओर सोने के कारोबारियों ने नए डिजाइन की नई रेंज मंगवाई है वहीं दूसरी ओर आटोमोबाइल इंडस्ट्री भी इस मौके पर कारों की जबरदस्त सेल करने के लिए तैयार है। व्यापारियों को उम्मीद है कि अक्षय तृतीया के दिन 25 से 30 फीसदी तक कारोबार बढ़ेगा।
विज्ञापन
3 of 9
jewellery
अक्षय तृतीया तिथि का प्रारंभ मंगलवार 17 अप्रैल की रात्रि 3.45 बजे से शुरू होगा। 18 अप्रैल बुधवार की रात्रि 1.45 बजे पर समाप्त हो रहा है। सूर्य सिद्धांत ग्रंथ में ऐसा वर्णन है कि कृतिका नक्षत्र के प्रथम चरण में मेष राशि में सूर्य के होने पर सतयुग का प्रारंभ हुआ। भविष्य पुराण के अनुसार त्रेता युग का प्रारंभ भी इसी दिन हुआ था। इसी दिन बद्रीनाथ धाम में नर-नारायण का अवतार हुआ था।
4 of 9
jewellery
- फोटो : डेमो
यह बात सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर स्थित भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख बीरेंद्र नारायण मिश्र ने कही। बीरेंद्र नारायण का कहना है कि 18 अप्रैल को सूर्योदय के समय सूर्य मेष राशि में है। कृतिका नक्षत्र के प्रथम चरण में है और सूर्य मेष राशि में हैं। ऐसा संयोग सैकड़ों वर्ष बाद आता है। कृतिका नक्षत्र के प्रथम चरण में सूर्य मेष राशि में होने के कारण फलदायिनी योग बन रहा है।
विज्ञापन
5 of 9
jewellery
उन्होंने कहा कि अक्षय तृतीया के दिन पिंड के बिना भी श्राद्ध करने का विधान है। गंगा और तीर्थ स्नान का विशेष महत्व है। इसलिए जल से भरा कलश, पंखा, जूता, भूमि और गोदान का महत्व है। अक्षय तृतीया को गंगा स्नान करना पुण्यकारी माना गया है। जिसके कुंडली में पितर दोष है, वे पितरों का पिंडदान, तर्पण कर सकते हैं। अक्षय तृतीया को सोना खरीदना, जमीन खरीदना, गृह प्रवेश, नया व्यापार करना, तीर्थयात्रा बहुत ही शुभ माना है।
विज्ञापन
6 of 9
jewellery
जीएसटी ने बढ़ाई सोने की कीमत
गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स ने सोने की कीमत में इजाफा कर दिया है। हालांकि पिछले वर्ष और अबकी बार सोने के दामों में ज्यादा अंतर नहीं है। जहां एक ओर पहले सोने पर एक फीसदी टैक्स था वहीं अब इसके ऊपर तीन फीसदी जीएसटी है। ऐसी स्थिति में बोझ सीधे ग्राहकों पर ही है। कारोबारियों ने कहा कि जीएसटी बढ़ा है और इसकी वजह से हल्की ज्वैलरी ज्यादा खरीदी जा रही है। फिलहाल 22 कैरेट सोने की कीमत औसतन तीस हजार 200 रुपये है और 18 कैरेट सोने की कीमत 26800 के करीब है।
विज्ञापन
7 of 9
jewellers
चंडीगढ़ में साढ़े तीन सौ दुकानें
चंडीगढ़ में ज्वेलरी की साढ़े तीन सौ दुकानें हैं। इसमें से तकरीबन 75 ब्रांडेड शो रूम हैं जबकि बाकी छोटे कारोबारी हैं। प्रमुख रूप से यह शो रूम मनीमाजरा, सेक्टर-35, सेक्टर-22, सेक्टर-37 में हैं। छोटे कारोबारी और भी बेहतर स्कीम के साथ बाजार में है। कइयों ने बिक्री बढ़ाने के लिए गहनों पर 25 से 30 फीसदी तक छूट दी है।
8 of 9
jewellery
अबकी बार क्या है खास
एक लाख से ज्यादा के गहनों की खरीदारी पर छूट का ऑफर। सोने के एक सिक्के की खरीदारी पर चांदी का एक सिक्का मुफ्त। दुकानों में मेकिंग चार्जेज की छूट देकर ग्राहकों को लुभाने की कोशिश की जा रही है। गोल्ड पर मेकिंग में बीस फीसदी की छूट। डायमंड की एक लाख की खरीदारी पर बीस फीसदी की छूट।
अक्षय तृतीया पर बाजार में रौनक की उम्मीद लग रही है। यह शुभ मुहूर्त होता है। सर्राफा बाजार ने इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली है। ग्राहकों के लिए यह मौका अच्छा है क्योंकि इसमें सोने और डायमंड पर अच्छी छूट मिल रही है। - राजीव सहदेव, चंडीगढ़ ज्वेलर्स एसोसिएशन