आचार्य चाणक्य
- फोटो : Social media
आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को पैसे से संबंधित तंगी बात किसी को नहीं बतानी चाहिए। अगर व्यक्ति को व्यापार में नुकसान हुआ है, और आर्थिक स्थिति खराब चल रही है तो इस बारे में किसी से जिक्र नहीं करना चाहिए। क्योंकि जब किसी की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होती है, इस बारे में जानने के बाद लोग मदद नहीं करना चाहते हैं। जब आपके पास पैसे नहीं होते हैं, और आर्थिक स्थिति खराब होती है तो लोग आपसे दूरी बनाने लगते हैं। इसलिए आर्थिक स्थिति ठीक न हो या आप पर कर्ज हो तो किसी को न बताएं।