फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त बनाते समय चाणक्य की इन बातों की गांठ बांध लें, कभी नहीं होंगे असफल

Sat, 01 Aug 2020 06:13 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Chanakya Neeti
मित्रता तो हम सब करते हैं और कई दोस्त बनाते हैं, उनके साथ घूमते हैं काम करते हैं, और अपने जीवन के अच्छे और बुरे हर कार्य में शामिल करते हैं लेकिन आचार्य चाणक्य मे अपनी नीतियों में कुछ बातें बताई हैं, मित्र बनाते समय इन बातों को अवश्य ध्यान में रखना चाहिए। क्योंकि वे दोस्त ही होते हैं जो हमारे जीवन के हर पहलू से अवगत होते हैं। हमारी सफलता का श्रेय अगर अच्छे दोस्तों को जाता है तो असफल होने के पीछे भी बुरे दोस्त और उनकी संगति होती है। इसलिए अगर मित्र बनाते समय चाणक्य नीति की बातों पर अमल किया जाए तो व्यक्ति अपने जीवन में कभी असफल नहीं होता है। चाणक्य की बातों की जीवन में गांठ बांध लेना चाहिए। जानते हैं..
विज्ञापन

2 of 6
Chanakya Success Mantra
दोस्त ऐसे बनाएं जो आपको सही रास्ता दिखाएं, ऐसे मित्रों से सदैव दूर रहें जो आपके सामने मीठी और चापलूसी भरी बाते करें आपकी हर बात पर हां में हां मिलाते हो और आपके पीछे लोगों से आपकी निंदा करते हो। क्योंकि ऐसे मित्र दूध से भरे हुए उस पात्र की तरह होते हैं जिसमें देखने में तो दूध भरा है, लेकिन असलियत में वह विष होता है। 
विज्ञापन

3 of 6
आचार्य चाणक्य - फोटो : social media
शिक्षा ही मनुष्य की सबसे अच्छी मित्र है, शिक्षित व्यक्ति का हर जगह सम्मान होता है। सौंदर्य और युवावस्था तो कुछ समय तक रहती है, परंतु शिक्षा हर समय आपका साथ देती है। 

4 of 6
आचार्य चाणक्य
कहा जाता है कि सोने की चमक से उसके साथ रखी चांदी भी वैसी ही प्रतीत होती है। अर्थात् संगति का असर व्यक्ति पर अवश्य पड़ता है। इसलिए हमेशा अच्छी संगत में रहने वाले सज्जन पुरुषों को ही मित्र बनाएं। 
विज्ञापन

5 of 6
आचार्य चाणक्य
जहां कामयाब होने में एक अच्छे मित्र का हाथ होता है तो वहीं अधिक कामयाब होने के पीछें अच्छे शत्रुओं का हाथ होता है। इसलिए सफल होने के लिए अच्छे मित्रों के साथ अच्छे शत्रुओं की आवश्यकता भी होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
अपने से ऊंचे यानि ऐसे लोग जो पद प्रतिष्ठा में ऊपर हो और अपने से नीचे लोगों के साथ कभी ज्यादा मित्रता न करें। ऐसी मित्रता आपको नुकसान पहुंचा सकती है। या शर्मिंदा कर सकती है।  हमेशा अपने समान व्यक्ति से ही मित्रता करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें