फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाणक्य नीति: ये चार गुण व्यक्ति को बनाते हैं श्रेष्ठ, आप भी जानें

Thu, 01 Apr 2021 12:24 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
आचार्य चाणक्य एक कुशल राजनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री थे। आज के समय में भी उनकी गिनती श्रेष्ठ विद्वानों में की जाती है। आचार्य चाणक्य द्वारा लिखित नीति शास्त्र की बातें आज के समय में भी प्रासंगिक हैं। आचार्य चाणक्य को किताबी ज्ञान के साथ लोगों के व्यक्तित्व और समाज की भी बहुत अच्छी समझ थी। उनके नीति शास्त्र की बातें भले ही आज के समय में लोगों को कठोर लगती हैं लेकिन ये बातें मनुष्य की जीवन की सच्चाई दिखाती हैं। आचार्य चाणक्य में मनुष्य में उपस्थित कुछ गुणों के बारे में बताया है जो मनुष्य को श्रेष्ठ बनाते हैं, जानते हैं कौन से हैं वे गुण।
विज्ञापन

2 of 5
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
दान देने वाला व्यक्ति
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि दान देने की भावना मनुष्य को श्रेष्ठ बनाती है। दान से मनुष्य में परोपकार की भावना जागृत होती है, परोपकार की भावना रखने वाला व्यक्ति दूसरों के हित के बारे में सोचता है, मनुष्य का यह गुण स्वयं के साथ समाज का भी कल्याण करता है। प्रत्येक धर्म में भी दान को श्रेष्ठ माना गया है।
विज्ञापन

3 of 5
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
मधुर वाणी मनुष्य को बनाती है श्रेष्ठ
आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को सदैव मधुर वाणी बोलनी चाहिए। वाणी ही व्यक्ति के स्वभाव को दर्शाती है। मधुर वाणी बोलने वाले को समाज में सम्मान की प्राप्ति होती है। यह गुण मनुष्य को श्रेष्ठ बनाता है। मधुर वाणी से शत्रु को भी परास्त किया जा सकता है। मधुर वाणी बोलने वाला हर किसी को प्रभावित करने की क्षमता रखता है।

4 of 5
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
धर्म के मार्ग पर चलना
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि धर्म का पालन करने वाला व्यक्ति श्रेष्ठ होता है। धर्म मनुष्य को सही और गलत की पहचान करवाता है। इसलिए मनुष्य को हर परिस्थिति में धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए। धर्म के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति गलत कार्यों की ओर उन्मुख नहीं होता है और समाज हित के कार्य करता है। यही समाज हित की भावना मनुष्य को श्रेष्ठ बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
देव पूजा और ब्राह्मण की सेवा करना
प्रतिदिन पूजा करने से मन मस्तिष्क सकारात्मक बना रहता है, इसलिए नियमित रूप से पूजा पाठ करने वाला श्रेष्ठ होता है। इसके साथ ही जिस व्यक्ति में ब्राह्मण की सेवा एवं सम्मान की भावना होती है वह श्रेष्ठ मनुष्य होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें