फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाणक्य नीति: बच्चों को योग्य बनाने के लिए माता-पिता को याद रखनी चाहिए ये बातें

Wed, 20 Jan 2021 10:58 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
चाणक्य की गिनती आज के समय में भी श्रेष्ठ विद्वानों में होती है। आचार्य चाणक्य ने तक्षशिला विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण की और फिर वही पर विद्यार्थियों को शिक्षा भी प्रदान की। वे एक योग्य शिक्षक भी थे।चाणक्य के अनुसार किसी भी माता-पिता के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि उनकी योग्य संतान होती है। संतान योग्य बनाने के लिए माता पिता की भूमिका अहम होती है। माता पिता के द्वारा ही संतान में श्रेष्ठ गुणों की नींव डाली जाती है। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि यदि संतान को योग्य बनाना है तो बच्चों की परवरिश करते हुए कुछ बातों को ध्यान में रखना आवश्यक होता है।
विज्ञापन

2 of 4
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
बच्चों को दें संस्कारों का पूर्ण ज्ञान
चाणक्य के अनुसार जीवन शिक्षा का महत्व तभी होता है जब छात्र को संस्कारों के बारे में भी पूर्ण ज्ञान हो। एक बालक के उसके माता पिता और परिवार ही से प्रथम पाठशाला होते हैं। बच्चा अपने जीवन में वही सीखता या करता है जो उसे विरासत में अपने माता पिता और परिवार से मिला हो। इसलिए माता पिता को बाल्यकाल से ही बच्चों में अच्छे संस्कारों की नींव डालनी चाहिए।संस्कारों शिक्षा के मिश्रण से ही संतान श्रेष्ठ बनती है।
विज्ञापन

3 of 4
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
बच्चों के सामने हमेशा रखें अच्छा आचरण
बच्चों गीली मिट्टी के समान होते है। उनके कोमल मन पर हर चीज का प्रभाव बहुत जल्दी होता है। इसी तरह से घर के वातावरण का भी बच्चों पर बहुत असर होता है। माता पिता द्वारा बच्चों के सामने किए गए गलत का बुरा प्रभाव बच्चों के मन और मस्तिष्क पर पड़ता है। इसलिए बच्चों के सामने माता पिता को सदैव अपना आचरण अच्छा रखना चाहिए।
विज्ञापन

4 of 4
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
स्वयं अपनाएं अच्छी आदतें
बच्चों में बहुत सारी आदतों का विकास माता पिता को देखने से होता है। बच्चों को अच्छी आदतें सिखाने के लिए स्वयं भी अच्छी बातों को अपनाना चाहिए। जब माता पिता अच्छी आदतों का अनुसरण करते हैं तो संतान के द्वारा भी उन आदतों को अपनाया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें