फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाणक्य नीति: इन बातों में हमेशा रखना चाहिए संयम, अन्यथा हो सकता है नुकसान

Fri, 30 Apr 2021 08:57 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन के पहलुओं को बहुत ही करीब से स्पर्श करती हैं। आचार्य चाणक्य ने नीतिशास्त्र में जीवन से जुड़ी बहुत ही महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया है यदि इन बातों को सही से समझा जाए और अपने जीवन में अनुसरण किया जाए तो जीवन को सुखमय, सरल और सफल बनाया जा सकता है। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में तीन ऐसी चीजों के बारे में बताया है, जिनमें मनुष्य को सदैव संयम बरतना चाहिए। यदि इन बातों में संयम नहीं रखा जाए तो परेशानी में पड़ सकते हैं तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वे कार्य।
विज्ञापन

2 of 4
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
चाणक्य नीति कहती है कि पुरुषों को स्त्रियों के मामले में संयम बरतना बहुत ही आवश्यक होता है। किसी भी स्त्री को देखकर उसे पाने के लिए अत्यधिक बैचेन नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही स्त्री से मिलने वाले सुख, प्रेम और सम्मान को संतोष से प्राप्त करना चाहिए, अन्यथा आप स्वयं के सम्मान को ठेस पंहुचा सकते हैं। आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
चाणक्य नीति कहती है कि भोजन कितना भी रुचिकर क्यों न हो मनुष्य को भोजन करते हुए हमेशा संयम बरतना चाहिए। अधिक स्वादिष्ट भोजन देखकर ज्यादा भोजन कर लेने के कारण आपको स्वास्थ की समस्याएं हो सकती हैं। व्यक्ति को हमेशा अपनी पाचन क्षमता के अनुसार ही भोजन करना चाहिए। 
विज्ञापन

4 of 4
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
चाणक्य नीति कहती है कि मनुष्य को धन से जुड़े मामलों में मनुष्य को संयम बरतने की बहुत आवश्यकता होता है। मनुष्य को धन प्राप्ति के लिए ज्यादा लालसा नहीं करनी चाहिए। इसी तरह से धन को खर्च करते समय भी संयम बरतने की आवश्यकता होती है। अत्यधिक धन प्राप्ति की लालसा जहां आपको गलत कार्यों की ओर जाने  के लिए प्रेरित कर सकती है तो वहीं धन का प्रयोग यदि संयम के साथ न किया जाए तो समय आने पर आपको समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें