फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाणक्य नीति: जो मनुष्य ध्यान रखता है ये बातें, हर परिस्थिति में प्राप्त करता है सफलता

Mon, 22 Feb 2021 07:00 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
आचार्य चाणक्य एक श्रेष्ठ विद्वान थे। वे कूटनीतिज्ञ और राजनीति में कुशल थे। आचार्य चाणक्य को विष्णु गुप्त और कौटिल्य के नाम से भी जाना जाता है। आचार्य चाणक्य को किताबी विषयों की तो गहरी समझ थी ही, साथ में उन्हें जीवन की अच्छी और बुरी दोनों तरह की परिस्थितियों का अनुभव था। उनके द्वारा की शास्त्र लिखे गए, जिसमें से नीति शास्त्र की बातें लोगों में आज भी बहुत लोकप्रिय हैं। आचार्य चाणक्य ने खुशहाल और सफल जिंदगी के लिए कई नीतियां बताई हैं। आचार्य चाणक्य की नीतियां और विचार भले कठोर हैं लेकिन ये जीवन की सच्चाई को दर्शाते हैं। चाणक्य के इन सुविचारों को अपने जीवन में उतारकर मनुष्य एक सफल, संतुष्ट और सुखी जीवन व्यतीत कर सकता है। आचार्य चाणक्य ने सफलता प्राप्ति के लिए तीन ऐसी बातें बताई हैं, जिनपर यदि पूरा ध्यान दिया जाए तो व्यक्ति अवश्य ही सफलता प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन

2 of 4
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
हारे हुए की सलाह
आचार्य चाणक्य के अनुसार कि अगर मनुष्य को जीवन में सफलता प्राप्त करनी है तो हमेशा हारे हुए की सलाह ध्यान से सुननी चाहिए, क्योंकि हारे हुए व्यक्ति को जो अनुभव होता है, वह उसके अनुसार आपको सही सलाह देता है। जिससे आप उसकी गलतियों से सबक लेकर आगे बढ़ सकते हैं और जीवन में सफल हो सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
सफल लोगों का अनुभव
अगर आप भी अपने जीवन में सफल होना चाहते हैं और कुछ ऐसा करना चाहते हैं कि लोग आपक नाम से ही पहचान लें तो सफल व्यक्ति का अनुभव जरूर सुनना चाहिए। उनके जीवन का अनुभव सुनकर आपके अंदर जीतने की ललक जागेगी और आप लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरित होंगे।आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार होगा।
विज्ञापन

4 of 4
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
स्वयं की समझ
जीवन में सफल होने के लिए सबसे जरुरी है स्वयं की समझ अच्छी होना, अपनी दिमाग से ही व्यक्ति सही और गलत का निर्माण लेने में सक्षम होता है।किस व्यक्ति की सलाह लेनी है और उसे किस तरह से अपने जीवन में उतारना है। इसका निर्णय करने के लिए भी दिमाग की समझ अच्छी होना आवश्यक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें