फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chanakya Niti: नौकरी और व्यापार में संकट आने पर इन बातों का रखें ध्यान

Tue, 01 Dec 2020 08:34 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
आचार्य चाणक्य को अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र, कूटनीति शास्त्र और समाज शास्त्र सहित कई विषयों की चाणक्य को बहुत गहरी समझ थी। उन्हें अपने जीवन में अच्छे और बुरे दोनों ही समय का अनुभव था। इसलिए हर परिस्थिति के बारे में वे अच्छी तरह से जानते थे। चाणक्य ने अपने अध्ययन, ज्ञान और अनुभव को नीतिशास्त्र में पिरोया है। इतना समय बीत जाने के बाद भी चाणक्य की नीतियां आज के समय में भी मनुष्य के जीवन में सटीक बैठती हैं। चाणक्य एक कुशल अर्थशास्त्री थे। इसलिए उन्होंने नीतिशास्त्र में नौकरी और व्यापार से संबंधित महत्वपूर्ण बातों के बारे में भी जिक्र किया है।
विज्ञापन

2 of 5
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
धैर्य रखें
चाणक्य के अनुसार मनुष्य को बुरे समय में हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। हर परिस्थिति का धैर्य के साथ डटकर मुकाबला करना चाहिए। जो लोग विषम परिस्थितियों में भी हिम्मत और धैर्य के साथ डटे रहते हैं वे बुरे समय को भी आसानी से पार कर लेते हैं। ऐसे लोगों को सफलता अवश्य प्राप्त होती है। 
विज्ञापन

3 of 5
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
बनाएं रणनीति
चाणक्य के अनुसार हर व्यापार और नौकरी के क्षेत्र में प्रतियोगी और शत्रु होते हैं। जब शत्रु सक्रिय हो जाएं उस समय आक्रोश में तुरंत प्रतिक्रिया देना नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसलिए परेशान होने के बजाए शांत मन से अपनी रणनीति बनाकर कार्य करना चाहिए और उचित अवसर आने पर अपनी रणनीति को सफल करना चाहिए। 

4 of 5
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
बनाए रखे संवाद
किसी भी व्यापार में संवाद का सही होना बहुत आवश्यक होता है। इसलिए जिनसे भी आपके व्यापारिक संबंध हैं उनसे अपना संवाद स्पष्ट रखें। किसी भी व्यापारिक संबंध या नौकरी के कार्यस्थल पर कई बार गलतफहमी के कारण संबंध प्रभावित होने लगते हैं। इसलिए संवाद का मजबूत होना आवश्यक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
परिश्रम से न हटे पीछे
चाणक्य के अनुसार सफलता की सबसे बड़ी कुंजी परिश्र्म है। इसलिए हर परिस्थिति में मनुष्य को को निरंतर परिश्रम के साथ कार्य करते रहना चाहिए। आलसी व्यक्ति कभी भी किसी क्षेत्र में सफल नहीं हो सकता है। आज का कार्य कभी भी कल पर न टालें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें