फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाणक्य नीति: शत्रु में आए ये बदलाव आपके लिए हो सकते हैं घातक, हमेशा रहें सतर्क

Thu, 25 Feb 2021 07:32 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
आचार्य चाणक्य की गिनती श्रेष्ठ विद्वानों में की जाती है, उनकी नीतियां हजारों वर्षों के बीत जानें के बाद उतना ही औचित्य रखती हैं। नीतिशास्त्र की बातें व्यक्ति के जीवन में अनुशासन लाने का काम करती हैं। आचार्य चाणक्य की नीतियां भले ही कठोर हैं लेकिन ये व्यक्ति को जीवन की सही राह दिखाती हैं। चाणक्य के वचन व्यक्ति को हर कसौटी पर खरा उतरने में मदद करते हैं। आचार्य चाणक्य ने विषम परिस्थितियों में भी अपने शत्रु को पराजय देकर इतिहास की धारा को एक नया मोड़ दिया। चाणक्य शत्रुओं के विषय में कहते हैं कि शत्रु के स्वाभाव में आने वाले कुछ परिवर्तन व्यक्ति के लिए बहुत ही घातक सिद्धि हो सकते हैं इसलिए उसे हमेशा सावधान और सतर्क रहना चाहिए। जानिए शत्रु के कौन से बदलाव घातक सिद्ध हो सकते हैं... 
विज्ञापन

2 of 4
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
शत्रु का अच्छा व्यवहार
आचार्य चाणक्य के अनुसार शत्रु के व्यवहार में अचानक से परिवर्तन आ जाए वह आपसे अच्छा व्यवहार करने लगे तो सावधान हो जाना चाहिए। शत्रु के व्यवहार में आया यह परिवर्तन आपके लिए घातक सिद्धि हो सकता है। ऐसा शत्रु आपके सामने स्वंय को अच्छा प्रदर्शित करता है और घात लगाकर वार करता है। जिससे आप बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
शत्रु की मित्रता
यदि शत्रु आपकी ओर मित्रता का हाथ बढ़ाता है तो उसपर आंखमूंदकर भरोसा न करें। ऐसे लोग मित्र के रूप में आपको मकड़जाल की तरह फंसाकर आपके ऊपर अचानक से वार कर सकते हैं। शत्रु की मित्रता पर भरोसा नहीं करना चाहिए, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन

4 of 4
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
शत्रु के आंसू
कभी भी शत्रु के आंसुओं पर विश्वास नहीं करना चाहिए। उसकी मदद करते हुए भी सतर्क रहना चाहिए। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि कांटे और शत्रु से बचने का सबसे अच्छा उपाय है कि उसे उसी के अनुकूल व्यवहार से परास्त करों। सामने के शत्रु को बल से और पीठ पीछे के शत्रु को बुद्धि से ही परास्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें