फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri Bhog: चैत्र नवरात्रि में माता के 9 स्वरूपों को लगाएं ये खास भोग, यहां देखें नौ दिनों की लिस्ट

Tue, 17 Mar 2026 03:27 PM IST
Jyoti Mehra धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Chaitra Navratri Bhog List: नवरात्रि के हर दिन मां दुर्गा के अलग रूप की पूजा की जाती है और उन्हें खास भोग अर्पित किया जाता है। माना जाता है कि हर देवी को उनकी पसंद का भोग लगाने से विशेष कृपा मिलती है। 
विज्ञापन
1 of 10
चैत्र नवरात्रि नौ दिनों की भोग लिस्ट - फोटो : Amar Ujala
Navratri Bhog For 9 Days List In Hindi: नवरात्रि का पवित्र पर्व हिंदू धर्म में बेहद खास माना जाता है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। मान्यता है कि सच्चे मन और पूरे विधि-विधान से मां की आराधना करने से जीवन के कष्ट और बाधाएं दूर हो जाती हैं। पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होती है और नवमी तिथि तक यह पर्व चलता है। साल 2026 में चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च को समाप्त होगी। इसी दिन रामनवमी भी मनाई जाएगी। यह नौ दिन मां दुर्गा का आशीर्वाद पाने और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाने का अच्छा अवसर माना जाता है।

नवरात्रि के 9 दिन और 9 भोग
नवरात्रि के हर दिन मां दुर्गा के अलग रूप की पूजा की जाती है और उन्हें खास भोग अर्पित किया जाता है। माना जाता है कि हर देवी को उनकी पसंद का भोग लगाने से विशेष कृपा मिलती है। ऐसे में आइए जानते हैं सभी नौ माताओं के प्रिय भोग कौन से हैं।

Maa Durga Ke 9 Roop: मां दुर्गा के 9 स्वरूप और उनसे जुड़ी मान्यताएं, जानें नवरात्रि में उनकी पूजा का महत्व
विज्ञापन

2 of 10
खीर - फोटो : Adobe stock
पहला दिन 
मां शैलपुत्री की पूजा होती है। इस दिन खीर का भोग लगाना शुभ माना जाता है, जिससे स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

Navratri Fasting Rules: नवरात्रि व्रत में दिन में कितनी बार कर सकते हैं भोजन? जानें सही नियम और परंपरा

 
विज्ञापन

3 of 10
मिश्री - फोटो : adobe stock
दूसरा दिन 
मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की जाती है। उन्हें मिश्री या मीठी चीजों का भोग लगाया जाता है, जिससे सुख-शांति मिलती है।

4 of 10
दूध से बनी चीजें - फोटो : adobe stock
तीसरा दिन  
मां चंद्रघंटा की पूजा होती है। इस दिन दूध से बनी चीजें अर्पित करना शुभ होता है, जिससे दुख दूर होते हैं।
विज्ञापन

5 of 10
मालपुआ - फोटो : Adobe stock
चौथा दिन 
मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है। इन्हें मालपुआ का भोग लगाना अच्छा माना जाता है।
विज्ञापन

6 of 10
केला - फोटो : Freepik.com
पांचवां दिन 
मां स्कंदमाता की आराधना होती है। इस दिन केला या केले से बनी चीजों का भोग लगाया जाता है।

Chaitra Navratri 2026 Colors: नवरात्रि में किस दिन पहनें कौन सा रंग? यहां देखें नौ दिनों की पूरी लिस्ट
विज्ञापन

7 of 10
शहद का भोग - फोटो : इंस्टाग्राम
छठा दिन 
मां कात्यायनी की पूजा होती है। इस दिन शहद का भोग अर्पित करना शुभ माना जाता है, जिससे आकर्षण और तेज बढ़ता है।

8 of 10
गुड़ का भोग - फोटो : Adobe Stock
सातवां दिन 
मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। इस दिन गुड़ का भोग लगाना अच्छा माना जाता है, जिससे डर और संकट दूर होते हैं।

9 of 10
नारियल से बनी चीजें - फोटो : Freepik
आठवां दिन 
मां महागौरी की आराधना होती है। उन्हें नारियल या नारियल से बनी चीजें अर्पित की जाती हैं, जिससे मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
विज्ञापन

10 of 10
हलवा-पूरी - फोटो : adobe stock
नौवां दिन 
मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस दिन हलवा-पूरी, चना और नारियल का भोग लगाना बहुत शुभ माना जाता है। 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें