चैत्र नवरात्रि में इस दिन होगा कन्या पूजन, जानें अष्टमी और राम नवमी की तिथि
- फोटो : iStock
चैत्र नवरात्रि 2023 नवमी कब है?
चैत्र शुक्ल नवमी तिथि 29 मार्च 2023 को रात 09 बजकर 07 मिनट से शुरू हो रही है, जिसका समापन 30 मार्च 2023 को रात 11 बजकर 30 मिनट पर होगा। नवमी तिथि 30 मार्च 2023 को है। इस दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है। इस दिन 4 शुभ योग का संयोग बन रहे हैं।
गुरु पुष्य योग - 30 मार्च, 10 बजकर 59 मिनट से 31 मार्च, सुबह 06 बजकर 13 मिनट तक
अमृत सिद्धि योग - 30 मार्च, 10 बजकर 59 मिनट से 31 मार्च, सुबह 06 बजकर 13 मिनट तक
सर्वार्थ सिद्धि योग - पूरे दिन
रवि योग - पूरे दिन