फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2022: अगर आप भी रखते हैं नवरात्रि व्रत तो इन बातों का रखें ध्यान, जानें क्या हैं उपवास के नियम?

Sat, 02 Apr 2022 12:02 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
नवरात्रि व्रत के नियम - फोटो : iStock
Navratri Fasting Rules: इस बार मां आदिशक्ति की उपासना का पावन पर्व यानी चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ 02 अप्रैल से हो रहा है, जो कि 11 अप्रैल तक मनाया जाएगा। नवरात्रि के दौरान पूरे नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा पृथ्वी लोक पर विचरण करती हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामना को पूर्ण करती हैं। माता रानी को प्रसन्न करने के लिए भक्त इन नौ दिनों में उपवास रखते हैं और विधि-विधान से पूजा करते हैं। मान्यता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा की सच्चे मन से आराधना की जाए तो जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही इन दौरान उपवास रखने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है। हालांकि नवरात्रि के व्रत में नियम और संयम का विशेष महत्व होता है। कहा जाता है कि नवरात्रि के व्रत में कुछ नियमों का पालन करना जरूरी होता है। शास्त्रों में भी नवरात्रि व्रत को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं, जिन्हें अपनाने से मां दुर्गा के प्रसन्न होती हैं। आइए जानते हैं उन नियमों के बारे में.... 
विज्ञापन

2 of 7
नवरात्रि व्रत के नियम - फोटो : iStock
नवरात्रि व्रत करने के लाभ
नवरात्रि व्रत की महिमा शास्त्रों में भी वर्णित है। मान्यता है कि नवरात्रि व्रत करने वाले जातकों को मां दुर्गा की कृपा से सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही मां जगदंबे अपने भक्त पर विशेष कृपा बनाए रखती हैं। कुछ भक्त पूरे 9 दिनों तक व्रत रखते हैं, जबकि कुछ लोग सिर्फ चढ़ती-उतरती का व्रत रखते हैं। नवरात्रि में व्रत रखने के नियम होते हैं, जिसे व्रत रखने वालों को पता होना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 7
नवरात्रि व्रत के नियम - फोटो : iStock
धर्म  शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि व्रत करने वाले को पलंग के बजाए जमीन पर सोना चाहिए। अगर आप जमीन पर नहीं सो सकते हैं, तो लकड़ी के तख्त पर सो सकते हैं।

4 of 7
नवरात्रि व्रत के नियम - फोटो : iStock
नवरात्रि व्रत में अधिक भोजन नहीं करना चाहिए। इस दौरान फल के अलावा आप कुट्टू का प्रयोग कर सकते हैं। साथ ही नमक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन

5 of 7
नवरात्रि व्रत के नियम - फोटो : iStock
नवरात्रि व्रत करने वाले को ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। साथ ही व्रत करने वाले व्यक्ति को काम, क्रोध, लोभ और मोह से दूर रहना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 7
नवरात्रि व्रत के नियम - फोटो : iStock
मान्यता है कि व्रत करने वाले को झूठ बोलने से बचना चाहिए और हमेशा सत्य का पालन करना चाहिए। इसके अलावा व्रत में बार-बार जल पीने से बचना चाहिए और गुटखा, तंबाकू आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नवरात्रि व्रत के नियम - फोटो : istock
नवरात्रि व्रत व्रत करने वाले जातक को नौ दिनों तक मां दुर्गा की उपासना करने के बाद अपने ईष्ट देव का ध्यान जरूर लगाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें