इस समय चैत्र नवरात्रि चल रही हैं, इनका समापन 21 अप्रैल 2021 नवमी तिथि पर कन्या पूजन के साथ होगा। मां आदिशक्ति दुर्गा की कृपा प्राप्त करने हेतु ये नौ दिन बहुत ही महत्वपूर्ण मानें जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में भी इन नौ दिनों का बहुत महत्व माना गया है। नवरात्रि के नौ दिनों के दौरान यदि कुछ उपाय कर लिए जाएं तो आप की समस्याओं से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं। यदि आपके कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है या फिर आप धन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो चैत्र नवरात्रि समाप्त होने से पहले ज्योतिष के इन उपायों को करके परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उपाय....