आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। 13 अप्रैल 2021 यानि आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। नवरात्रि के इस पावन पर्व पर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने का विधान है। नवरात्रि के प्रथम दिन शैलपुत्री माता की पूजा होती है और इसी तरह क्रमशः ब्रह्मचारिणी माता, चंद्रघंटा माता, कूष्मांडा माता, स्कंदमाता, कात्यायनी माता, कालरात्रि माता, महागौरी माता और सिद्धिदात्री माता की पूजा की जाती है। इन नौ दिनों में भक्त श्रद्धा-भाव के साथ माता की कृपा पाने के लिए उपवास रखते हैं। नवरात्रि में उपवास करने के साथ ही नियमों का पालन करना भी आवश्यक होता है। नवरात्रि के दौरान कुछ कार्य वर्जित माने जाते हैं, इसलिए नवरात्रि के नौ दिनों के दौरान इन कार्यों को नहीं करना चाहिए। जानिए कौन से हैं वे कार्य...