फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitra navratri 2021: आज से शुरू हो गई हैं नवरात्रि, इस दौरान भूलकर भी न करें ये काम

Tue, 13 Apr 2021 02:01 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
चैत्र नवरात्रि 2021
आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। 13 अप्रैल 2021 यानि आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। नवरात्रि के इस पावन पर्व पर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने का विधान है। नवरात्रि के प्रथम दिन शैलपुत्री माता की पूजा होती है और इसी तरह क्रमशः ब्रह्मचारिणी माता, चंद्रघंटा माता, कूष्मांडा माता, स्कंदमाता, कात्यायनी माता, कालरात्रि माता, महागौरी माता और सिद्धिदात्री माता की पूजा की जाती है। इन नौ दिनों में भक्त श्रद्धा-भाव के साथ माता की कृपा पाने के लिए उपवास रखते हैं। नवरात्रि में उपवास करने के साथ ही नियमों का पालन करना भी आवश्यक होता है। नवरात्रि के दौरान कुछ कार्य वर्जित माने जाते हैं, इसलिए नवरात्रि के नौ दिनों के दौरान इन कार्यों को नहीं करना चाहिए। जानिए कौन से हैं वे कार्य...
विज्ञापन

2 of 7
नवरात्रि 2021 - फोटो : self
नवरात्रि के दौरान कलश स्थापना का बहुत महत्व होता है। यदि आपने अपने घर में कलश स्थापना की है तो अपने घर और को खाली छोड़कर या ताला कुंजी लगाकर न जाएं। इसी तरह से यदि आपने अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की है तो उसका विशेष ध्यान रखना होता है, इसलिए पूजा स्थान को कभी भी अकेला न छोड़ें यदि आपको कोई काम है तो घर के किसी सदस्य को ज्योति का ध्यान रखने को कह दें। नवरात्रि के नौ दिनों के दौरान भूलकर भी घर खाली छोड़कर नहीं जाना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 7
नवरात्रि में प्याज लहसुन या किसी भी तरह से तामसिक भोजन का प्रयोग न करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नवरात्रि में नौ दिनों तक किसी भी तरह से तामसिक चीजों का सेवन वर्जित होता है, इसलिए नवरात्रि के मांस मछली अंडे और किसी भी तरह के मादक पदार्थो से दूर रहें। इसके साथ ही नवरात्रि में खाने में प्याज और लहसुन का उपयोग बिल्कुल नहीं करना चाहिए, क्योंकि इन्हें भी तामसिक भोजन की श्रेणी में रखा जाता है।

4 of 7
नवरात्रि में काले कपड़े न पहनें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
नवरात्रि के दौरान व्रत रखने वालों और अन्य लोगों को भी काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। ये दिन बहुत ही शुभ होते हैं और काले रंग को नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान सिलाई-कढ़ाई जैसे काम भी वर्जित माने जाते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
नवरात्रि में प्रणय संबंध नहीं बनाने चाहिए (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
नवरात्रि के नौ दिनों तक पूर्णतः ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। इस समय किसी भी तरह से अपने मन में आसक्ति के भाव नहीं लाने चाहिए और न ही प्रणय संबंध बनाने चाहिए।
 
विज्ञापन

6 of 7
नवरात्रि के दौरान चमड़े की बनी वस्तुओं का प्रयोग नहीं करना चाहिए(सांकेतिक तस्वीर)
जिन लोगों ने नवरात्रि के व्रत रखें हैं उन्हें चमड़े की बनी हुई चीजों जैसे बेल्ट, चप्पल-जूते, बैग जैसी चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि चमड़ा पशुओं की खाल से बनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नवरात्रि के दौरान बाल या नाखून न कटवाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक दाढ़ी-मूंछ और बाल नहीं कटवाने चाहिए और न ही नाखून काटने चाहिए। नवरात्रि से पहले ही नाखून बाल आदि कटवा लेने चाहिए क्योंकि नवरात्रि के दौरान स्वच्छता रखना बेहद जरूरी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें