फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2020: नवरात्रि में इन उपायों को करने से दूर होगी नकारात्मकता, घर में होगा सुख- समृद्धि का वास

Fri, 27 Mar 2020 06:08 PM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बुधवार, 25 मार्च से चैत्र नवरात्रि शुरु हो गई हैं। इसी दिन से नए हिंदू नववर्ष का भी आगाज हो गया है। नवरात्रि के पूरे 9 दिनों तक मां दुर्गा की आराधना पूरे विधि -विधान से की जाती है, इस दौरान मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा होती है। इन नौ दिनों मां दुर्गा अपना आशीर्वाद देने के लिए हमारे घरों में विराजमान होती हैं। अगर आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास है तो नवरात्रि के दिनों इन उपायों को अपनाकर इस दोष को दूर किया जा सकता है।

 
विज्ञापन

2 of 5
घर के मुख्य दरवाजे पर स्वस्तिक का निशान बनाएं 
  • घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए नवरात्रि के दिनों में घर के मुख्य दरवाजे पर स्वस्तिक का निशान बनाना चाहिए। इसके अलावा श्रीगणेश का चित्र भी लगाएं। इससे कार्य में आने वाली तमाम तरह की बाधाएं दूर होती हैं। घर के मुख्य द्वार पर स्वस्तिक का निशान बनाने से घर में सकारात्मकता का वास होता है और सभी रुके हुए कार्य बनने लगते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आम और अशोक के पत्तों की माला बनाकर मुख्य द्वारा पर बांधें
  • नवरात्रि के दिनों में आम और अशोक के पत्तों की माला बनाकर मुख्य द्वारा पर बांधने से घर में होने वाली सभी तरह की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। ऐसा करने से घर में सकारत्मकता आएगी और घर का माहौल बढ़ियाा रहेगा।


 

4 of 5
प्रवेश द्वार पर लक्ष्मीजी के पैर का निशान बनाएं
  • नवरात्रि में प्रवेश द्वार पर लक्ष्मीजी के पैर का निशान बनाएं ऐसा करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और घर में सुख-शान्ति और समृद्धि बनी रहती है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लक्ष्मी मंदिर जाएं
  • नवरात्रि में किसी एक दिन लक्ष्मी मंदिर जाएं और केसर के साथ पीले चावल को मंदिर में जाकर चढ़ाएं। ऐसा करने से घर में आ रही बाधा दूर हो जाती है और मां लक्ष्मी का आशिर्वाद मिलता है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें