भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी पूजा विधि और महत्व
- फोटो : iStock
भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी महत्व
हिंदू धर्म में गौरी पुत्र भगवान गणेश को प्रथम पूजनीय देव माना जाता है। किसी भी शुभ कार्य से पहले गणेश जी की पूजा की जाती है। ऐसे में चतुर्थी व्रत करने और सच्चे मन से भगवान की अराधना करने से भक्तों की सभी बाधाएं दूर होती हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार गणपति बप्पा की पूजा अर्चना करने से यश, धन, वैभव और अच्छी सेहत की प्राप्ति होती है। चतुर्थी के दिन उपवास रखा जाता है और चंद्र दर्शन के बाद ही व्रत खोला जाता है। इससे भगवान गणेश के साथ चंद्रदेव भी प्रसन्न होते हैं और भक्तों को शुभ फल देते हैं।